कोट्स (Quotes)

सफलता पर अनमोल विचार

Safalta par Anmol Vichar : हर इंसान चाहता है की वह अपनी लाइफ में सफलता प्राप्त करे लेकिन क्या आप जानते है की हर व्यक्ति सफल नहीं हो पता क्योकि सफल होने के लिए असफल होना बहुत जरुरी है इसीलिए अगर आपको लगता है की आप सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते है तो उसके बाद भी आप सफल नहीं हो पाते तो उसके लिए आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है इसीलिए आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सफल लोगो के कुछ सफलता के ऊपर के विचार पढ़े जिनकी मदद से आपको सफलता मिल जाएगी |

यहाँ भी देखे : शिव खेड़ा के अनमोल विचार

सफलता कोट्स

Safalta Quotes : सफलता के ऊपर कुछ ऐसे कोट्स जो आपके लिए फायदेमंद होते है अगर आप इन कोट्स को पढ़ते है तो निश्चित ही आप ज़िन्दगी में सफल होने में कामयाब हो पाएंगे :

आज से बीस साल बाद आप उन चीजों से ज्यादा निराश होंगे जो आपने नहीं की बजाये की उन चीजों से जो आपने की। एक्सप्लोर, ड्रीम, डिस्कवर।

हमेशा याद रखिये कि सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्त्व रखता है।

यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है, और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी।

जीवन में सफलता पाने के लिए बड़ी बातों की बजाय छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए. दैनिक बातों में छोटी चीजें हमारे ज्यादा नजदीक और बड़ी बातें दूर और असामान्य होती हैं।

कोई भी पुरुष बिना एक स्त्री के सहयोग के सफल नहीं होता। पत्नी या माँ, अगर दोनों हों, तो वह सचमुच बहुत भाग्यशाली है।

सफलता के बारे में मापदंड यह नहीं होना चाहिए कि किसी आदमी ने अपने जीवन में किस पद को प्राप्त किया बल्कि यह होना चाहिए कि उसने अपने जीवन में किस तरह से मुश्किलों को पार किया है।

अगर आप सफल होना चाहते हैं,तो मार्ग में आने वाली कठिनाइयों,बाधाओं और दूसरों की कटु आलोचनाओं से अपने मन को अशांत न होने दीजिए।

असफलता का ये मतलब नहीं है कि आप असफल हैं इसका बस ये मतलब है कि आप अभी तक सफल नहीं हुए हैं।

आपके ज़िन्दगी के सबसे अच्छे साल वो होते हैं जिसमे आप डिसाइड करते हैं कि आपकी प्रॉब्लम्स आपकी अपनी हैं। आप उनका दोष अपनी माँ, इकोलॉजी या प्रेसिडेंट को नहीं देते। आप रियलाइज़ करते हैं कि आप अपनी किस्मत को खुद कंट्रोल करते हैं।

सफलता कोट्स

यहाँ भी देखे : अरबपति लोगों के 20 प्रेरणादायक विचार

कुछ महान विचार

Kuch Mahaan Vichar : यह हमने आपको कुछ महापुरुषों के अनमोल वचन बताये है जिनकी ज़िन्दगी हमारे लिए काफी प्रेरणादायक है और उन्हें अपनी ज़िन्दगी की सच्चाई हमारे सामने रखी है जिससे की हम काफी कुछ सीख सकते है :

अंगारा बनकर जो अपने मन की चिंताओं, भय और दुःख को जला डालते है, उनको जीवन में सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

मेरा सचमुच ये मानना है कि जिस चीज को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है।

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।

हमारा सबसे बड़ा भय असफल होने का नहीं होना चाहिए …. बल्कि ज़िन्दगी में उन चीजों में सफल होने का भय होना चाहिए जो सचमुच मायने नहीं रखतीं।

सफलता के लिए इन्तजार करना आना चाहिए। पौधे से फल की इच्छा रखना मूर्खता से अधिक कुछ भी नही है।

असल में सफल लोग अपने निरंतर विश्वास से जीतते हैं लेकिन वे असफलताओं का मुकाबला भी उसी विश्वास से करते हैं।

दो तरह के लोग हैं जो आपसे कहेंगे कि आप इस दुनिया में कोई अंतर नहीं ला सकते: वो जो प्रयास करने से डरते हैं और वो जो डरते हैं कि आप सफल हो जायेंगे।

हमेशा याद रखिये कि सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्त्व रखता है।

यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है, और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी।

यहाँ भी देखे : रतन टाटा के अनमोल विचार

सफल लोगों के सफलता के लिए विचार

Safal Logo Ke Safalta Ke Liye Vichar : नीचे बताये गए वह विचार सफल लोगो के सफलता को बयां करते है जिनकी मदद से आप आराम से अपनी ज़िनदगी की बड़ी से बड़ी समस्याओ में डट कर सामना कर सकते है और अपना आत्मविश्वास बनाये रख सकते है :

थोड़ी सी और दृढ़ता, थोडा सा और प्रयास, और जो एक निराशाजनक असफलता दिख रही थी वह एक शानदार सफलता में बदल सकती है ।

अगर आप अपने समय की कीमत नहीं समझेंगे, तो और लोग भी नहीं समझेंगे। अपने समय और प्रतिभा को बर्बाद करना रोकिये। जो आप जानते हैं उसकी कद्र करिए और उसके लिए चार्ज करना शुरू करिए।

ज्यादातर सफलताएँ असफलता की ठोकर से उपजती हैं. मैं एक एग्जिक्यूटिव बनने के अपने लक्ष्य में विफल होने के बाद एक कार्टूनिस्ट बना।

सफलता प्रसन्नता की चाभी नहीं है। प्रसन्नता सफलता की चाभी है। यदि आप जो कर रहे हैं उससे प्रेम करते हैं तो आप सफल होंगे।

अगर आप खुद अपना लाइफ प्लान डिजाईन नहीं करते तो संभव है कि आप किसी और के प्लान का हिस्सा बन जायेंगे। और गेस कीजिये उन्होंने आपके लिए क्या प्लान किया है? ज्यादा कुछ नहीं।

पहले खुद से प्यार करिए और बाकी सबकुछ ठीक हो जाएगा। इस दुनिया में कुछ भी करने के लिए आपको सचमुच खुद से प्यार करना होगा।

सफलता इससे नहीं मापी जाती कि आपने क्या पाया है, बल्कि इससे मापी जाती है कि आपने किन विरोधों का सामना किया है, और कितने साहस के साथ मुश्किलों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा है।

सफलता का मतलब है वह इंसान बनने का साहस, दृढ़ता और इच्छाशक्ति होना जो इंसान बनने में आप यकीन करते हैं।

हर एक महान स्वप्न एक स्वप्नकर्ता के साथ शुरू होता है। हेमशा याद रखो, तुम्हारे अन्दर वो ताकत, वो धैर्य और वो जूनून है कि तुम तारों को छू सको…दुनिया को बदल सको।

एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो. यही सफल होने का तरीका है।

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top