उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा राज्य की कन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए MKSY योजना का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojna: MKSY) 2021 के अंतर्गत बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा सरकार आर्थिक सहायता के रूप में देगी। इस MKSY 2021 योजना के तहत एक परिवार की ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियां लाभ उठा सकती हैं।
इस योजना का उद्देश्य देश की बेटियों को शिक्षा प्रदान करना है। लोगों को इस योजना में offline आवेदन करने पर काफी परेशानी का सामना करना पद रहा है। इसी कारण से Department of Women and Child Development ने mksy.up.gov.in online portal का आयोजन किया है। इस portal के इस्तेमाल से आवेदक इस योजना में अपना आवेदन आसानी से online करा सकते हैं।
आवेदकों को Uttar Pradesh Kanya Sumangla Yojana 2021 में आवेदन करने के लिए mksy.up.gov.in website पर registration करवाना आवश्यक है। आवेदक अपना registration करवाने के बाद ही इस योजना का फॉर्म भर सकेंगे। अपना registration करवाने के लिए नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और mksy.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
Uttar Pradesh Kanya Sumangla Scheme 2021 Registration
सुमंगला कन्या योजना 2021 में अपना online आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें:
- सबसे पहले आप अपने device के browser में Department of Women and Child Development की आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in को open करें।
- इसके बाद आपके device की screen पर Department of Women and Child Development की official website का homepage खुल जायेगा।
- अब आप “नागरिक सेवा पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक करें।
- “नागरिक सेवा पोर्टल” के option पर click करने के बाद आपके सामने कुछ नियम व शर्तें आ जाएँगी।
- आप उन सभी शर्तों को “I agree” के आगे सही का निशान लगाकर स्वीकार कर लें और फिर “Continue (जारी रखें)” के बटन पर click करें।
- “Continue (जारी रखें)” के button पर click करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक mksy up gov in registration का form खुल जायेगा।
- फिर आप form में पूँछी गयी साड़ी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि को ध्यान से भरकर submit कर दें।
- इसके बाद आपको एक OTP प्राप्त होगा जिसे आप website पर डालकर submit कर दें।
- जैसे ही आप OTP submit करेंगे वैसे ही आपको MKSY ऑनलाइन पोर्टल की User ID और password प्राप्त जो जायेगा।
ऊपर दिए गए सारे steps follow करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और आप MKSY के पत्र बन जायेंगे।
mksy.up.gov.in login (member login)
Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: MKSY 2021 online portal में login करने के लिए नीचे दिए गए steps को फॉलो करें:
- पहले आप अपने device के ब्राउज़र में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जाएं।
- इसके बाद आप “नागरिक सेवा पोर्टल” के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर MKSY का login page खुल जायेगा।
- अब आप login form में अपने Login ID और password को enter करें जो आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान SMS द्वारा प्राप्त होगी।
- इसके बाद screen पर देखी दे रहे captcha code को एंटर करें और login के button पर click करें।
Login करने के बाद आपकी screen MKSY registration फॉर्म आ जायेगा। आप इस form को भरकर जरूरी दस्तावेज़ upload कर दें और इस योजना के पात्र बनें।
mksy officer login 2021
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojna: MKSY) 2021 की official website पर officer login करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें:
- सबसे पहले आप MKSY की आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php को open करें।
- फिर आप “अधिकारी लॉगिन करें” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी screen पर एक नया पेज खुल जायेगा जिस पर आपको पूँछी गयी जानकारी को भरना है।
- उसके बाद captcha fill करें और submit बटन पर click करें।
Key Highlights – Kanya Sumangala Yojana: MSKY 2021
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojna: MKSY) 2021 |
आयोजक | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नागरिक |
उद्देश्य | बेटियों की शिक्षा के आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | कन्या सुमंगला योजना – Government of Uttar Pradesh (msky.up.gov.in)) |
साल | 2021 |
आर्थिक सहायता | ₹15000 |
किश्तें | 6 |
बजट | 1200 करोड़ रुपए |
मुख्यमंत्री सुमंगला योजना (MKSY) का लाभ / धनराशि
- इस मुख्यमंत्री सुमंगला योजना (MKSY) के तहत बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक कुल ₹15000 की धनराशि आर्थिक सहयता के रूप में प्रदान की जाएगी।
- यह ₹15000 की धनराशि को 6 किश्तों में भेजा जायेगा।
- पहली किश्त बेटी के जन्म के समय पर राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
- दूसरी किश्त कन्या के टीकाकरण के लिये दी जाएगी।
- तीसरी किश्त कक्षा 1 मे प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
- चौथी किश्त कक्षा 6 मे प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
- पांचवी किश्त कक्षा 9 मे प्रवेश लेने पर दी जाएगी।
- छठी किश्त कक्षा 10/12 के दौरान दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: MKSY) 2021 की किश्त / क्रियान्वयन के स्तर
प्रथम श्रेणी | नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को रू 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
द्वितीय श्रेणी | वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/ 2019 से पूर्व न हुआ हो, को रू 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
तृतीय श्रेणी | वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
चतुर्थ श्रेणी | वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
पंचम श्रेणी | वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
षष्टम् श्रेण |
वह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को रू 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। |
Key Facts – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2021 की पात्रता
- इस MKSY योजना के तहत बालिका के जन्म से स्नातक /डिग्री /डिप्लोमा तक की पढाई के लिए ₹15000 रूपये की कुल धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।
- इस योजना का लाभ उन लड़कियों को मिलेगा जिसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थियों को भेजी जाने वाली धनराशि PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
- इस MKSY 2021 योजना के तहत एक परिवार की ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियां लाभ उठा सकती हैं।
- यदि किसी परिवार में जुड़वाँ बेटियां हुई हैं तो वो भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस स्थिति में एक परिवार की तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, दो जुड़वा बेटियां और एक एकल बेटी।
- यदि कोई परिवार अनाथ बच्चियों को गोद लेता है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ परिवार की दो और लड़कियाँ भी कन्या सुमंगला योजना का लाभ ले सकती हैं। इस प्रकार उस परिवार में 4 लड़कियां इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना MKSY 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- बैंक अकाउंट विवरण
- यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
- अभिभावक पहचान पत्र (Parents ID Card)
- निवास पता प्रूफ (Address Proof)
MKSY 2021 – Contact Details
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangla Yojana) 2021 से जुड़ी संपर्क जानकारी (contact details) जानने के लिए इस link का इस्तेमाल करें, mksy.up.gov.in
Contents
