धार्मिक (आस्था)

मंदिर जाने के फायदे

Mandir Jane Ke Fayde : हिन्दू धर्म में लगभग हर व्यक्ति मंदिर जाता है लेकिन क्या आप जानते है की मंदिर हम क्यों जाते है ? मंदिर जाने से हमें क्या लाभ होता है ? मंदिर हम लोग पूजा करने जाते है क्योकि वह एक पवित्र जगह होती है जहाँ भगवान निवास करते है और हमे आशीर्वाद देते है मंदिर के द्वारा ही हम अपने सभी धार्मिक कार्य करते है इसीलिए हम आपको मंदिर जाने के फायदों के बारे में बताते है की मंदिर जाने का क्या फायदा होता है जिससे की आप मंदिर में जाकर उसके बारे में जान सकते है और उन फायदों के बारे में जान सकते है |

यह भी देखे : हनुमानजी के 10 पराक्रम जानिए

मंदिर जाने से प्राप्त होने वाले लाभ

Mandir Jane Se Prapt Hone Wale Labh : मंदिर जाने से हमें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है जिनमे से कुछ लाभ हम आपको बताते है जो की आपके लिए बहुत फायदेमंद होते है जिनकी मदद से आप मंदिर के कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जान सकते है :

नंगे पैर जाने से
आपने अधिकतर देखा होगा की सभी लोग मंदिर के अंदर नंगे पैर ही जाते है ऐसा इसीलिए भी है क्योकि अगर आप मंदिर के फर्श पर नंगे पैर चलते है तो वहां से एक सकारत्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है मंदिर में नंगे पैर जाने का एक मकसद अपना अहंकार त्याग देना भी होता है इसका मतलब की हम अपना अहंकार त्याग देते है |

मंदिर की घंटी से क्या फायदा होता है
मंदिर की घंटी की ध्वनि एक अद्भुत ध्वनि के साथ आपके कानो पर पड़ती है जिसकी मदद से आपके सुनने की शक्ति और तेज होने लग जाती है इसके बजने से हमारे कानो में एक बहुत बेहतरीन सुखद अनुभव हमें प्राप्त होता है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

मंदिर जाने के फायदे

यह भी देखे : प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े रहस्य

तिलक लगाने का महत्त्व
तिलक लगाने की परंपरा हमारे जीवन में बहुत प्राचीन है जब हम घर से किसी अच्छे काम के लिए निकलते है हमारे घर के बड़े लोग हमारे माथे पर तिलक लगते है | मंदिर में तिलक लगाने का महत्व भी कुछ ऐसा ही है जब हमें वहां से तिलक लगाया जाता है तो वह हमारे मस्तिष्क के आज्ञा चक्र को जाग्रत करता है |

कपूर जलने का महत्व
अपने देखा होगा की अक्सर मंदिर में आरती की थाली में कपूर जलता है और आरती के खत्म होने के बाद हम उसकी लौ का स्पर्श अपने आँखों व माथे से करवाते है वो इसीलिए क्योकि ऐसा करने से मंदिर के अंदर के वातावरण की जो शुद्धि है वो पूरी हमारे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाती है इसका भी बहुत महत्व होता है |

पुष्प और इत्र देते है ख़ुशी
मंदिर में चारो तरफ इत्र व पुष्प की खुशबू फैली रहती है जो हमारे मन में प्रसन्नाट लाती है और हमारे अंदर ऊर्जा बनाये रखती है इसका अहसास बहुत प्यार होता है इसीलिए मंदिर जाने से हमें इसकी खुशबू का एहसास होता है जो हमारे लिए फायदेमंद होता है |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top