Kartik Purnima 2020 : वैसे तो कार्तिक का पूरा महीना ही त्यौहारों से ही भरा हुआ होता है इस माह में सबसे अधिक त्यौहार मनाये जाते है | यह माह शरद पूर्णिमा से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक रहता है और कार्तिक की पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है इस दिन सभी व्यक्ति सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करते है इस दिन ही भगवान विष्णु ने अपना प्रथम अवतार लिया था और अगर कोई व्यक्ति इस पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करता है तो उसके सारे पाप नष्ट हो जाते है इसीलिए हम आपको कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन के बारे में जानकारी देते है की इसमें आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?
यह भी देखे : Vaishakha Purnima
कार्तिक पूर्णिमा कब है
Kartik Purnima Kab Hai : कार्तिक पूर्णिमा का दिन हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है उसी तरह यह 2020 में 4 नवंबर को मनाई जाएगी | पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 3 नवंबर 13:46 से 4 नवंबर 2020 10.52 मिनट तक है इस दिन व्रत रखना बेहद अधिक फलदायी माना जाता है |
यह भी देखे : Chaitra Purnima
कार्तिक पूर्णिमा के बारे में | व्रत विधि
Kartik Purnima Ke Bare Me | Vrat Vidhi : कार्तिक पूर्णिमा के दिन कई महात्मय लोग व्रत भी रखते है इसीलिए आप हमारे द्वारा बताये गए तरीको की मदद से कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रख सकते है :
- व्रतधारी को सबसे पहले सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए |
- भगवान विष्णु जी की वंदना करनी चाहिए |
- पूरे दिन में एक समय पर ही भोजन करना चाहिए |
- सामर्थ्यानुसार ब्राह्मणो को दान करना चाहिए |
- शाम के समय चन्द्रमा निकलने के पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए |
यह भी देखे : Phalguna Purnima
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
Kartik Purnima Ka Mahatv : इस दिन भगवान महादेव ने त्रिपुरी नामक एक दानव को मार डाला और इसलिए, इसे त्रिपुरी पूर्णिमा कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा में हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार विशाल धार्मिक मूल्य है। गंगा में स्नान करने और इस दिन दीपक दान करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा धर्म, अर्थ, काम और मुक्ति प्रदान करती है और इस दिन व्रत रखने से भी हम अपने सभी पापो को नष्ट कर सकते है |
यह व्रत सबसे अधिक Odisha में मनाया जाता है और इसका बहुत महत्व होता है | इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और यह व्रत हमारे लिए बहुत फलदायी होता है इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है | कार्तिक पूर्णिमा के टोटके करके भी अपनी कई परेशानियों का निवारण कर सकते है अगर आप इस दिन भगवान विष्णु के पूजन के पश्चात घर में यज्ञ, पूजन, गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करते है तो इस व्रत का फल हमें दोगुना मिलता है |
Contents
