आज के समय में हमारे जीवन में जितना ज्ञान का महत्व हैं उतना ही खेलो का महत्व हैं| खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं| आज के समय में मनुष्य का स्वस्थ होना बहुत ही महत्वपूर्ण रखता हैं| अगर हम या हमारा शरीर स्वस्थ नहीं हैं तो हम सफल नहीं हो पाएंगे| खेलो ने हमारे जीवन को बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया हैं| हमे खेलो को उतना ही महत्व देना चाहिए | जितना हम हमारे जीवन शैली की अन्य चीज़ो को देते हैं| आज के इस पोस्ट में हम आपको खेलो के महत्व पर निबंद, जीवन में खेल और कूद का हिंदी में महत्व, विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व विकिपीडिया आदि के बारे में जानकारी देंगे|
यह भी देंखे :जीवन में पैसे का महत्व
खेल का महत्व – खेल-कूद का महत्व पर निबंध
खेल का हमारी दुनिया में बहुत महत्व हैं| यह एक हर्षो उल्लास का जरिया ही नहीं बल्कि एक प्रोफेशन भी बन गया हैं| आज के समय में बहुत से ऐसे खेल हैं जिसमे आप अपना प्रोफेशन बना कर अपने देश को प्रदर्शित कर सकते हैं| बहुत से ऐसे प्रसिद्ध खेल हैं जो पूरी दुनिया में इंटरनेशनल लेवल तक खेले जाते हैं जैसे क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, फुटबॉल, आदि| भारत की ही बात ले लेते हैं| यहां क्रिकेट एक बहुत ही बड़ा और बहुत ही प्रसिद्ध खेल हैं जिसमे विराट कोहली और शिखर धवन जैसे महान और बेहद्द ही प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं जो आपको और आपके जीवन को प्रेरणा देते हैं| इसी प्रेरणा की वजह से बहुत से बच्चो और युवाओ के मन में भी क्रिकेटर बनने की चाह जागरूक होती हैं|
शिक्षा मे खेल का महत्व – खेलों का महत्व पर अनुच्छेद लेखन
आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में भी खेलो का बहुत महत्व हैं| फिजिकल एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन गया हैं| भारत सरकार के द्वारा हाल ही में खेलो इंडिया नामक एक योजना अथवा प्रोग्राम आयोजित हुआ था जिसमे बहुत से स्कूल के विद्धार्थी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था| खेल की वजह से ही शिक्षा के क्षेत्र में विधार्थी की रूचि बड़ी हैं| शिक्षा के क्षेत्र में खेलो के आने से उन्हें पढ़ाई बोझ नहीं लगती| आज के समय में कुछ खेल स्कूल लेवल पर भी खेले जाते हैं जिसमे विभिन्न स्कूल प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेते हैं|
विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व पर निबंध
विधार्थियों के जीवन में खेल का उतना ही महत्व हैं जितना शिक्षा का हैं| पुराने समय में सब स्कूलों और कॉलिजों में पढ़ाई को ही महत्व दिया जाता था जिसकी वजह से विधार्थी की पढाई में रूचि बेहद्द ही कम थी| इसके परिणाम स्वरुप कुछ विधार्थी शारीरिक रूप से बीमार भी हो जाते थे| यह सब के कारण आज के समय में भारत सरकार ने शिक्ष के क्षेत्र में खेल को महत्व देने के लिए नए नियम लागू किये जिसमे हर स्कूलों में विभिन्न प्रकार के खेल भी विधार्थियों को खिलाए और सिखाए जाएंगे| खेलो की वजह से ही बहुत से विधार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य हो गए हैं|
यह भी देंखे :पालक का जूस पीने के फायदे – उपयोग,लाभ व औषधीय गुण
खेल कूद के लाभ
- खेल कूद के कारण मन शांत और खुशनुमा रहता हैं|
- इसके कारण मस्तिष्क का विकास होता हैं|
- खेल की वजह से जीवन में कुशलता का विकास होता हैं|
- इससे टीम वर्क सिखने को मिलता हैं|
- खेलो की वजह से शरीर का मानसिक और शारीरिक विकास होता हैं|
- इसके कारण शरीर स्वस्थ्य रहता हैं|
- खेलने से आपका शरीर बीमारियों से बचा रहता हैं|
- खेल शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता हैं|
Contents
