Hemoglobin Badhaane Ke Liye Kya Kare – Upay Va Nuskhe : हीमोग्लोबिन एक तरह से प्रोटीन होता है जब हमारे खून में लाल रक्त की कणिकाओं की कमी हो जाती है तब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिससे की एनीमिया नामक घातक रोग हो जाता है | हीमोग्लोबिन कमी होने के कारणवश खून में कमी होने लगती है इसीलिए आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आपको क्या करना होगा ? इसके बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए इन उपाय व नुस्खों को पढ़ सकते है और इन्हे अपना कर आप आराम से अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते है |
यहाँ भी देखे : गाय के घी के फायदे
हीमोग्लोबिन कम होने के कारण
Hemoglobin Kam Hone Ke Karan : हमारे खून में कमी क्यों होने लगती है इसके भी कई कारण होते है जिसके कुछ कारणों के बारे में हम आपको बताते है जिन कारणों की मदद से आप हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारणों के बारे में जान सकते है :
- पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से
- चोट लगने पर अधिक खून निकलना
- पोषक तत्व की कमी
- आयरन और विटामिन बी 12 की कमी होना
- अनुवांशिकता के कारणवश
यहाँ भी देखे : माजूफल के फायदे व उपयोग
खून बढ़ाने वाले फल
Khun Badhane Wale Phal : खून बढ़ाने के लिए आपको फलो का सेवन करना होता है अगर हमारे द्वारा बताये गए इन फलो का सेवन करते है तो इसकी मदद से आप अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाये रख सकते है :
- सेब
- पपीता
- चीकू
- अमरुद
- अनार
- केला
- लीची
खून बढ़ाने के टिप्स इन हिंदी
तिल और शहद
शरीर में तेज़ी से खून बढ़ाने के लिए आप तिल को पानी में भिगो ले उसके कुछ देर बाद उसे पीस ले और उसका पेस्ट बना ले उसके बाद उसमे शहद मिला कर उसका सेवन करे इसका सेवन आपको दिन में 2 बार करना होगा |
अंकुरित भोजन का सेवन करे
यदि आपके शरीर में खून की कमी हो चुकी है तो उसके लिए आप अंकुरित भोजन का सेवन कर सकते है इसके लिए आप गेहूं, मोठ, मूंग और चने का सेवन सुबह के नाश्ते के रूप में करे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा |
टमाटर का रस
अगर आप टमाटर के सर का सेवन नियमित रूप से करते है तो इसकी मदद से भी आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है और आपको फायदा होने लगता है |
यहाँ भी देखे : चंदन के फायदे – गुण व उपयोग
हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये
सेब और चुकंदर का रस
सेब और चुकंदर लाल होते है जो की हमारे शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है इसीलिए अगर आप खून की मात्रा को बढ़ना चाह रहे है तो इसके लिए आप सेब व चुकंदर के जूस को एक साथ मिलाये और उसमे स्वादानुसार शहद मिला कर उसका सेवन करे |
पालक
पालक एक पोषक तत्वों से भरा हुआ पदार्थ है जिससे की हमें बहुत फायदा होता है अगर आप अपनी डाइट पर पालक का सेवन करते है तो इससे आप अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते है |
खजूर
खजूर के सेवन से भी आप अपने अंदर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा सकते है क्योकि खजूर में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है इसके लिए अगर आप चाहे तो रात को दूध में खजूर को रख दे उसके बाद सुबह उठ कर खजूर को खाले व दूध को पी ले |
Contents
