Durbhagya Dur Karne Ke Upay – Durbhagya Dur karne Ke Liye Totka : इस दुनिया में कई लोग बहुत अधिक ज्यादा भाग्यशाली होते है और कई लोग दुर्भाग्यशाली भी होते है जिनके जीवन में उनके सारे काम सही तरह से होते है वह लोग भाग्यशाली होते है और जिनके काम सही तरीके से नहीं होते वह लोग दुर्भाग्यशाली होते है | अगर आप भी अपने दुर्भाग्य से परेशां है तो आप अपने दुर्भाग्य को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताते है जिन उपायों को जानने के लिए आप हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी को पढ़ कर इसके बारे में जान सकते है और अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते है |
यहाँ भी देखे : शनि दोष निवारण के उपाय व टोटके
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के उपाय
Durbhagya Ko Saubhagya Me Badalne Ke Upay : अगर आपको एक घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत दिखाई दे रहा है और लग रहा है की उसमे दुर्भाग्य है तो इसके लिए आप दुर्भाग्य नाशक मंत्र, दरिद्रता दूर करने के उपाय का प्रयोग करके इसे दूर कर सकते है :
1. आटे का दिया, १ निम्बू , ७ लाल मिर्च, ७ लड्डू, २ बत्ती, २ लोंग, २ बड़ी इलायची, बङ या केले के पत्ते पर ये सभी चीज़े रख दे व रात में 12 बजे के समय उस पत्ते को चौराहे के बीचोबीच रखने के लिए जाए जब घर से निकले तो प्रार्थना करे “हे दुर्भाग्य, संकट, विपत्ती आप मेरे साथ चलें” तथा पत्ते को चौराहे पर रख दे | उसके बाद आँख बंद करके प्रार्थना करे की “मैं विदा हो रहा हूँ | आप मेरे साथ न आयें, चारों रास्ते खुले हैं आप कहीं भी जायें” इस उपाय को करने से आपके घर में दुर्भाग्य चला जाता है |
2. अगर आपका दुर्भाग्य चल रहा है और भाग्य आपके काम नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप बुधवार के दिन मिटटी का शेर बना कर उसके गले में लाल चुनरी बांध कर उसके कान में अपनी मन्नत बोलकर या अपनी परेशानी बोल कर माँ दुर्गा के सामने रख दे |
3. अपने दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप एक किलो जौं को पांच किलो दूध के में मिला ले तथा बुधवार के दिन बहते जल में प्रवाहित कर दे ऐसा करने से आपके अंदर की दरिद्रता निकल जाती है तथा दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है |
यहाँ भी देखे : रोग मुक्ति के उपाय इन हिंदी
दुर्भाग्य नाशक उपाय
4. अगर आप 21 दिन तक लगातार शनिवार के दिन सांयकाल में 2 उड़द के साबुत दाने लेकर उनके ऊपर थोड़ा सिंदूर व डाल कर पीपल के पेड़ के नीचे रखते है तो इससे आपके भाग्य का उदय होगा और आपका दुर्भाग्य दूर हो जायेगा |
5. अगर आप सवा पांच किलो आते में सवा किलो गुड़ मिला कर उसके मिश्रण से रोटियां बनाये तथा गुरुवार के दिन वह रोटियां गाय को खिलाये | यही आपको लगता 3 सोमवार तक काना है ऐसा करने से आपके अंदर से दुर्भाग्य दूर हो जाता है और भाग्य आ जाता है |
6. अपने ऊपर से दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप दिन में ही सूर्योदय के बाद तथा सूर्यास्त से पहले आते की रोटी ले और उसे अपने ऊपर से 31 बार उतार ले और हर बार आप “ऊँ दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम:” के मंत्र का जाप करे जिससे आपका दुर्भाग्य जल्द ही दूर हो जाता है |
यहाँ भी देखे : नींबू के टोटके | निम्बू उपाय
सौभाग्यवती | सौभाग्य योग – असरदार टोटके
7. अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा और दुर्भाग्य हर वक़्त आपके साथ लगा हुआ है तो इसके लिए आप रोज़ हनुमान जी की पूजा करे तथा हनुमान चालीसा का पाठ करे और अपनी पहनी हुई चप्पल एक बार किसी गरीब को जरूर दान करे | इसके अलावा आप प्रत्येक शनिवार के दिन शनिदेव पर तेल चढ़ाये यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी होता है |
8. दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप तीन नीम्बू लीजिये एक निम्बू को कला, दूसरे को नीला तथा तीसरे को लाल रंग से रंग ले और उन नीम्बुओं पर एक-2 लौंग लगा दे | फिर आप तीन लाल-पीले फूल व तीन मोतीचूर के लड्डू लेकर इन सबको एक रुमाल में बाँध ले तथा जिस व्यक्ति को परेशानी हो उसके ऊपर से सात बार उबार ले और उसके बाद आप उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करे जब आप प्रवाहित करे तब कोई अन्य व्यक्ति देख न रहा हो |
Contents
