लाइफस्टाइल

दुख दूर करने के उपाय

Dukh Dur Karne Ke Upay : जीवन में हर व्यक्ति की लाइफ में बहुत ज्यादा समस्या होती है जिन समस्याओ का कारण उनकी आर्थिक स्थिति निजी समस्याएं, पारिवारिक झगडे, कोट-कचहरी और भी कई तरह की समस्याएं होती है जिसकी वजह से इंसान की लाइफ से ख़ुशी पूरी तरह से चली जाती है और वह दुखी रहने लगता है | कई लोग अपनी समस्याओ से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय करते है लेकिन उनका दुःख दूर नहीं होता इसीलिए हम आपको आपके दुखो को दूर करने के तरीको के बारे में बताते है जिन तरीको को आजमा कर आप अपने दुखो का निवारण कर सकते है |

यह भी देखे : सुखी जीवन जीने के तरीके

दुख के प्रकार

Dukh Ke Prakar : दुःख हर किसी की लाइफ में होते है ? लेकिन क्या आप जानते है की वह जो दुःख होते है वह कितने प्रकार के होते है ? इसके लिए हम आपको बताते है की दुखो के कितने प्रकार होते है :

  1. दैहिक दुःख : दैहिक दुखो का मतलब होता है की वह दुःख आपको आपको शारीरिक कष्ट पहुंचाते है जैसे की शरीर से सम्बंधित कोई समस्या या बीमारी ऐसे दुखो को दैहिक दुःख कहते है |
  2. दैविक दुःख : यह वह दुःख होते है जो की हमें मन से होते है यानि की जैसे हमें कोई किसी प्रकार की शोक, हानि, अपमान, क्रोध, चिंता, आशंका या भय ऐसे दुःख जो की हमें अंदर से दुखी रखते ही उन्हें दैविक दुःख कहते है |
  3. भौतिक दुःख : यह वह दुःख होते है जो की अचानक से अदृश्य रूप में इंसान की लाइफ में आ जाते है जैसे की सर्दियों में तड़पता मनुष्य, अधिक ज्यादा गर्मी होने के कारणवश, सुनामी, भूकंप या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा |

यह भी देखे : कैसे बनाएं ऑफिस में अच्छी इमेज

दुख के कारण

Dukh Ke Karan : दुःख होने के हर इंसान के अपने-2 कारण होते है जिन कारणों को हम आपको बताते है की वह कारण क्यों होते है ? इसीलिए इसके बारे में जानकारी पाने के लिए आप नीचे बताई गयी जानकारी को पढ़ सकते है :

  1. मृत्यु का दुःख
  2. पैसो की हानि होने का दुःख
  3. विश्वास टूटने पर होने वाला दुःख
  4. रोग से होने वाले दुःख
  5. पारिवारिक झगड़ो से होने वाले दुःख

दुख के प्रकार

यह भी देखे : अच्छी लड़की के गुण

Pareshani Dur Karne Ke Upay In Hindi

सोच को पॉजिटिव को रखे
हमें सबसे ज्यादा दुःख तभी होता है जब हम किसी काम को करने को असमर्थ रहते है या हमारा कोई काम बिगड़ जाता है तो इसके लिए आपको अपनी सोच को पॉजिटिव रखना होगा जब आप अपनी सोच को पॉजिटिव रखते है तभी आप आगे बढ़ पाते है आपका दुःख कम हो जाता है |

अपने दुःख का इज़हार अपने करीबियों से करे
दुःख ही ऐसी चीज़ है जो की जब हम किसी को बताते है तो वह कम होने लगता है इसके लिए आप चाहे तो अपना दुःख अपने अन्य करीबी लोगो जैसे दोस्तों, अपनी फॅमिली में किसी को या अपने प्यार को बता सकते है जिसे की आपका दुःख कुछ हद तक कम हो सकता है |

दुःख वाली बात को भूलने की कोशिश करे
आपके लिए सबसे जरुरी है की आप जो बात सबसे ज्यादा दुखी कर रही है आप उस बात को भूलने की कोशिश करे क्योकि यदि आप उस बात को अपने मन में रखते है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए जितना हो सके अपनी उस बात को इग्नोर करने को कोशिश करे तभी आपका वह दुःख दूर हो सकेगा |

अपने आप को बिजी रखे
अब दुखी होने वाली बात को भूलने के लिए आपको क्या करना होगा ? इसके लिए आप अपने आप को बिजी रख सकते है क्योकि जब आप अपने आप को बिजी रखते है तो आप उस बात को भूल सकते है | इसीलिए अगर आपकी लाइफ में कोई समस्या है या दुखी हो तो अपने आप को अधिक ज्यादा बिजी करके रखो यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top