त्यौहार

दीपावली पूजन विधि | लक्ष्मी गणेश पूजा विधि

Deepawali Pujan Vidhi | Lakshmi Ganesh Puja Vidhi : हिन्दू धर्म में दिवाली जैसे बड़े त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का पूजन किया जाता है | दोनों देवी देवता का पूजन एक शुभ मुहूर्त में किया जाता है यदि आप लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजन विधि जानना चाहते है तो इसके लिए हम आपको पूजन विधि के बारे में बताते है की किस तरह से पूजन किया जाता है ? और पूजा में आपको क्या करना है जिसकी वजह से आपकी पूजा सफल हो इसकी पूरी जानकारी पाने के लिए आप हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी को पढ़ सकते है |

यहाँ भी देखे : धनतेरस पूजा विधि तथा महत्व

दीपावली पूजा मुहूर्त 2020 | लक्ष्मी पूजन का समय

Dipawali Puja Muhurt 2020 : दिवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल में ही होता है लेकिन इसका समय अलग-2 होता है क्योकि दिवाली का दिन भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी में मनाते है | इस बार यह दिवाली 19 अक्टूबर के दिन पड़ रही है और दीपावली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है :

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 07:11 से लेकर रात को 08: 16 तक
महानिशा काल पूजा मुहूर्त : रात्रि 11:40 से लेकर रात को 12:31 तक

यहाँ भी देखे : धनतेरस पर क्या खरीदें

दीपावली पूजन सामग्री

दिवाली पर पूजा करने के लिए आपको कुछ जरुरी सामग्री की आवश्यकता पड़ती है अगर आप पूजन विधि की आवश्यक सामग्री के बारे में जानना चाहते है तो नीचे बताई गयी जानकारी के अनुसार जान सकते है :

  1. पूजा करने के लिए माँ देवी लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमा
  2. चावल, धुप, द्वीप, अगरबत्ती और कपूर।
  3. कलावा, रोली, सिंदूर, एक नारियल, लाल वस्त्र
  4. फूल, पांच सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी
  5. कलश, आम के पत्ते, चौकी, समिधा
  6. हवन कुंड, हवन सामग्री, कमल गट्टे
  7. पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल)
  8. फल, मिठाइयां, पूजन में बैठने के लिए आसन
  9. हल्दी, कुमकुम, इत्र, दीपक, रुई
  10. आरती की थाली, कुशा, श्रीखंड चंदन।

दीपावली पूजा मुहूर्त 2020

लक्ष्मी पूजन कसे करावे | लक्ष्मी पूजा कैसे करे

Lakshmi Pujan Kaise Karawe | Lakshmi Puja Kaise Kare : लक्ष्मी पूजन कैसे करना चाहिए इसके बारे में जानकरी पाने के लिए आप नीचे बताई जानकारी के अनुसार विधिपूर्वक पूजा कर सकते है :

  1. दीप की स्थापना करे : पूजन के लिए सबसे पहले आपको दिए की स्थापना करनी है जिसके लिए आपको घर के मंदिर को पवित्र कर देना है उसी के बाद स्थापना करे |
  2. देवताओ को याद करे : उसके बाद आपको पूजा का संकल्प लेना है और देवताओ को याद करना है इसके लिए आप ॐ केशवाय नमः, ॐ नारायणाय नमः, ॐ माधवाय नमः का जप भी करे |
  3. मूर्तियों का पूजन करे : उसके बाद स्थापित की हुई मूर्तियों का पूजन करे इसमें सबसे पहले आप गणेश जी का पूजन, गौरी जी का पूजन उसके बाद कलश पूजा विधिपूर्वक करे |
  4. देवियो की पूजा करे : उसके बाद आपको 16 देवियो का स्मरण करना होता है और उसके बाद आप लक्ष्मी जी की पूजा विधिपूर्वक करना प्रारम्भ करे |
  5. दीपक पूजन : उसके बाद आप दीपक पूजन करने के लिए दिए रखे तथा उसमे घी डाल कर दिया जलाये और पूजन करके पूरे घर में हर जगह रखे |

यहाँ भी देखे : दिवाली पर लक्ष्मी के संग क्यों पूजे जाते हैं श्री गणेश

लक्ष्मी पूजन मंत्र

Lakshmi Pujan Mantra : लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए आपको निम्न मंत्रो का जाप करना होता है जिससे की लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती है और आपकी हर मनोकामना पूरी करती है :

ॐ या सा पद्मासनस्था, विपुल-कटि-तटी, पद्म-दलायताक्षी।
गम्भीरावर्त-नाभिः, स्तन-भर-नमिता, शुभ्र-वस्त्रोत्तरीया।।
लक्ष्मी दिव्यैर्गजेन्द्रैः। मणि-गज-खचितैः, स्नापिता हेम-कुम्भैः।
नित्यं सा पद्म-हस्ता, मम वसतु गृहे, सर्व-मांगल्य-युक्ता।।

ॐ मन्दाकिन्या समानीतैः, हेमाम्भोरुह-वासितैः स्नानं कुरुष्व देवेशि, सलिलं च सुगन्धिभिः।।
ॐ लक्ष्म्यै नमः।। इदं रक्त चंदनम् लेपनम् से रक्त चंदन लगाएं। इदं सिन्दूराभरणं से सिन्दूर लगाएं।।
ॐ मन्दार-पारिजाताद्यैः, अनेकैः कुसुमैः शुभैः। पूजयामि शिवे, भक्तया, कमलायै नमो नमः।।
ॐ लक्ष्म्यै नमः, पुष्पाणि समर्पयामि।।

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top