भारत के अमीर लोग : हर व्यक्ति चाहता है की वह इतना पैसे कमाए जिससे की उसकी सारी ख्वाहिशे पूरी हो जाये लकिन क्या आपको पता है की कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनकी कुल संपत्ति निकाली जाये तो इससे वह अपना खुद का एक मुल्क बना सकते है | इसीलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगो के बारे में बताते है जो भारत के सबसे ज्यादा पैसे वाले लोग बने हुए है | वैसे हर साल लोगो का नाम बदलता रहता है कभी कोई सबसे ज्यादा कमाई के मामले में आगे होता है तो कभी कोई लेकिन देखा ये जाता है की वर्तमान में कौन सबसे ज्यादा पैसे वाला है ? इसीलिए हम आपको भारत के सबसे ज्यादा पैसे वाले लोगो के बारे में बताते है की कौन-2 इस सूची में आता है |
यहाँ भी देखे : ऑनलाइन बिज़नस कैसे स्टार्ट करे
भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति
Bharat Ke 10 Sabse Amir Vyakti : हमने आपको यह भारत के अब तक के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची बताये है इन सबके पास भारत में सबसे ज्यादा पैसा है और अपने इस पैसे से खुद का अलग से एक मुल्क बना सकते है जाने इन कुबेरपतियों के बारे में :
1. मुकेश अम्बानी
मुकेश अम्बानी जो की रिलायंस कारपोरेशन के चेयरमैन है यह भारत के सबसे अमीर लोगो की सूची में लगातार दस साल से नंबर वन पर कायम है उनके पास पुरे भारत में सबसे ज्यादा 35.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है | इनके पुरे भारत में रिलायंस के अलावा कई और आय स्त्रोत है |
2. अज़ीज़ प्रेमजी
आज के समय में भारत में विप्रो का नाम कौन नहीं जनता है अजीज प्रेमजी उसी कंपनी के चैयरमेन है यह दुनिया के पॉवरफुल लोगो में से एक माने जाते है इनके पास 17.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है जो की इन्हे भारत के दूसरा सबसे पैसे वाला व्यक्ति बनती है |
3. हिंदुजा फैमिली
हिंदुजा फैमिली में यह चार भाई है जो की मिलकर इस हिंदुजा ग्रुप को चलाते है आज तक इन चार भाइयो के नाम भारत के सबसे ज्यादा पैसे वाला व्यक्तियों की सूची में शामिल होने का हक़ है इनके पास कुल 17.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है इन चार भाइयो का नाम श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक है |
यहाँ भी देखे : अमीर बनने के तरीके
4. दिलीप संघवी
यह दवाइयों का बिज़नेस करते है जिसकी बदौलत इन्होने इतने पैसे कमाए है की आज यह पैसे वालो की लिस्ट में भारत में टॉप 10 व्यक्तियों में शामिल होते है | अब तक दिलीप जी के के पास 16.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है और इनकी कंपनी का नाम सन फार्मास्युटिकल्स है जिससे यह पैसे वालो की लिस्ट में आते है |
5. पल्लोंजी मिस्त्री
मिस्त्री जी आयरलैंड में अपना बिज़नेस चलाते है और यह शपूरजी पल्लोंजी ग्रुप से ही पैसे कमाते है अभी तक इनके पास 15.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है जो की इनको भारत का पांचवा सबसे अमीर आदमी का गौरव प्राप्त करवाते है |
6. लक्ष्मी मित्तल
लक्ष्मी मित्तल जी अपना बिज़नेस लंदन में करते है यह आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन है और आज तक इस कुबेरपति के पास 15.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है इनका स्टील का कारोबार है लेकिन यह अपनी कमाई का 50 प्रतिशत हर साल दान कर देते है |
यहाँ भी देखे : फेसबुक से पैसे कमाने का तरीका
7. शिव नादर
शिव नादर जी एक मशहूर आईटी कंपनी HCL के मालिक है इन्होने यह कंपनी 1970 में शुरू की जिससे की आज तक इन्होने 13.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई कर ली है और भारत में पदम् भूषण जैसे अवार्ड का गौरव भी इन्हे प्राप्त है |
8. गोदरेज फैमिली
गोदरेज कंपनी को गोदरेज ग्रुप मिल कर चलाते है इस कंपनी के मालिकों का नाम रमेश्वर गोदरेज, निसा गोदरेज, पिरोज्षा एडी गोदरेज, तान्या दुब्षा, नादिर गोदरेज, आर्य दुबाश, अजार दुबाश और इस पुरे ग्रुप के पास आज तक 12.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है |
9. कुमार बिरला
भारत के सबसे बड़े ग्रुप्स में से एक ग्रुप जिसका नाम आदित्य बिरला ग्रुप है उनके चेयरमैन कुमार बिरला जी है इसके अलावा इनके बिरला नाम से कई और बिज़नेस भी है इसकी वजह से इनके पास आज तक 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है |
10. क्य्रुस पूनावाला
पूनावाला जी पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन है जिनकी एक मेडिसिन कंपनी है जिसकी वजह से इन्हे भारत में दस सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में दसवे स्थान पर होने का गौरव प्राप्त है इसके अलावा इन्हे मेडिसिन क्षेत्र में अपना योगदान देने के कारणवश 2005 में पद्मा श्री अवार्ड से नवाजा गया है इनके पास अब तक की कुल 9.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है |
Contents
