Bhagwan Gautam Buddha Ke Anmol Vichar : भगवान गौतम बुद्ध के बारे में हर कोई जनता होगा और उनके बताई सीख हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है उनके द्वारा बताई गयी सीख से हम अपना जीवन अच्छी तरह से जी सकते है अगर आप गौतम बुद्धा के कुछ महान विचार जानना चाहते है तो आप हमारी इस पोस्ट के द्वारा इसकी पूरी जानकारी पा सकते हैं | गौतम बुद्धा का पूरा जीवन धर्म की रक्षा और लोगो को सीख देने में ही निकल गया था तभी तो उनके भक्त उनकी पूजा करते है उनकी आराधना करते है और उनके बताये गए मार्ग पर ही चलते है | हमारी इस पोस्ट के माध्यम से आप गौतम बुद्ध जी के कुछ प्रेरणादायक विचारो के बारे में जान सकते है |
यहाँ भी देखे : रतन टाटा के अनमोल विचार
महात्मा बुद्ध के वचन
Mahatma Buddha Ke Vachan : महात्मा बुद्धा जी द्वारा कई बेहतरीन विचार बताये जाते है जिनमे से कुछ बेहतरीन विचार जानने के लिए आप नीचे बताये गए इन विचारो को पढ़ सकते है और शेयर कर सकते है :
आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती।
घृणा घृणा से नहीं प्रेम से खतम होती है, यह शाश्वत सत्य है।
वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है उसके पचास संकट हैं, वो जो किसी से प्रेम नहीं करता उसके एक भी संकट नहीं है।
क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं।
चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते?
मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है, मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है।
बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है, बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।
यहाँ भी देखे : शिव खेड़ा के अनमोल विचार
गौतम बुद्ध के उपदेश
Gautam Buddha Ke Updesh : गौतम बुद्धा जो की बौद्धा धर्म के संस्थापक है उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो की उनके द्वारा कहे जाते है अगर आपको उनकी जानकारी नहीं है तो नीचे बताये गए विचारो के माध्यम से इसकी जानकारी पा सकते है :
हम जो सोचते हैं , वो बन जाते हैं।
शक की आदत से भयावह कुछ भी नहीं है। शक लोगों को अलग करता है। यह एक ऐसा ज़हर है जो मित्रता खतम करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है। यह एक काँटा है जो चोटिल करता है, एक तलवार है जो वध करती है।
सत्य के मार्ग पर चलते हुए कोई दो ही गलतियां कर सकता है, पूरा रास्ता ना तय करना, और इसकी शुरूआत ही ना करना।
किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं, और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं
हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है , तो उसे कष्ट ही मिलता है. यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती।
हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये।
सभी बुरे कार्य मन के कारण उत्पन्न होते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या अनैतिक कार्य रह सकते हैं?
यहाँ भी देखे : अरबपति लोगों के 20 प्रेरणादायक विचार
बुद्ध वचन
Buddha Vachan : बुद्ध वचन यानि गौतम बुद्धा जी द्वारा कहे गए कुछ ऐसे कथन जो की हर व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखते है जिसकी मदद से आप आप अपने जीवन को सरल बना सकते है :
अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।
स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है।
जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती , मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य।
अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहे।
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे।
किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है
Contents
