Bal Diwas Par Nibandh | Children’s Day Essay In Hindi : बाल दिवस यानि की चिल्ड्रन डे जो की छोटे बच्चो के लिए उनके प्रिय नेता चाचा नेहरू की याद में मनाया जाता है | यह उत्सव पूरे भारत में जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है इस दिन हर स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम होते है जिसमे की बच्चे जवाहर लाल नेहरू की पोशाके पहनते है व उनकी कविताओं पर परफॉर्म करते है | इसके अलावा बाल दिवस के ऊपर स्पीच भी देते है तथा कई स्कूलों में परीक्षाओ में बाल दिवस के ऊपर निबंध भी आते है इसीलिए हम आपको चिल्ड्रन डे के ऊपर एस्से बताते यही जिन्हे पढ़ कर आप चिल्ड्रन डे के बारे में जान सकते है |
यह भी देखे : सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध
बाल दिवस के बारे में
स्कूलों में, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय दिनों के अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण दिन भी मनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, हर साल 5 सितंबर को शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है, इस दिन हम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाते है जो विश्व प्रसिद्ध शिक्षक थे। उसी प्रकार 14 नवंबर को हमारे देश के सभी स्कूलों में हर साल बच्चों का दिवस मनाया जाता है।
क्योकि बच्चों का यह महत्वपूर्ण दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से जुड़ा हुआ है, जिनका जन्मदिन हर साल 14 नवंबर के दिन पड़ता है जो की हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे | पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था। उनके वांछित होने के कारण, उनकी मृत्यु के बाद उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जवाहरलाल नेहरू बच्चों के बहुत प्यार करते थे और उन्हें सभी बच्चों द्वारा ‘चाचा नेहरू’ कह कर बुलाया जाता था।
यह भी देखे : Mahatma Gandhi In Hindi
हिन्दी निबंध बाल दिवस
चाचा नेहरू जी एक बहुत बड़े पॉलिटिशियन थे जिन्हे भारत की आज़ादी के बाद भारत का प्रथम प्रधान मंत्री बना दिया गया था भारत को स्वतंत्र कराने में इनका योगदान हमारे लिए काफी सराहनीय है | इनका बच्चो के प्रति स्नेह ही है जो की आज पूरे भारतवर्ष में में इनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है |
इस दिन सभी स्कूल व कॉलेजों में बच्चो के लिए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो कार्यक्रम जवाहर लील नेहरू जी के ऊपर ही किये जाते है तथा इस दिन के ऊपर स्पीच तथा अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जाता है | जिसमे की जीतने वाले को प्राइज भी दिया जाता है | इसके अलावा जहाँ पर सभी बच्चे सभी एकत्र होते है वहां भी इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और बच्चो को जवाहर लाल नेहरू के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है |
यह भी देखे : गुरु नानक देव पर निबंध | गुरु नानक Essay
बाल दिवस का महत्व
बाल दिवस हमारे लिए बहुत अधिक ज्यादा महत्वपूर्ण होता है उसका एक कारण यह भी है की यह बच्चो के लिए मनाया जाता है जिससे की छोटे बच्चो जो स्कूल में पढ़ते है उन्हें समाज में अपनी अहमियतो के बारे में भी पता लगता है | क्योकि बच्चे हमारे देश का आने वाला कल होते है इसीलिए हमारे देश का बह्विश्य उन्ही के कंधो पर निर्भर करता है |
इसीलिए हमारे देश के बच्चे जितने अधिक ज्यादा प्रतिभाशाली होंगे हमारा देश तरक्की की राह पर चलेगा और हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा | इसीलिए इस दिन को चाचा नेहरू की याद में सेलिब्रेट करने से ही बच्चो को जीवन में अपने उद्देश्यों के बारे में पता चलने लगता है और इस दिन सभी स्कूल व कॉलेजों में चिल्ड्रन्स डे पर भाषण देते हुए सभी बच्चो को यही बताया जाता है की वह अपना व्यक्तित्व भी चाचा नेहरू जैसा ही करे और देश के विकास में अपना योगदान दे |
Contents
