Asali Rudraksh Ki Pahchan Kaise Kare : रुद्राक्ष का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है क्योकि रुद्राक्ष भगवान शिव का ही एक अंश है इसीलिए इसे धारण करने से धन प्राप्ति व व्यक्ति को उसके सभी संकटो से मुक्ति मिल जाती है | अपने रुद्राक्ष को ज्यादातर तपस्वियों व ऋषि-मुनियो को पहने हुए देखा होगा लेकिन क्या आप जानते है की रुद्राक्ष को कोई भी व्यक्ति धारण कर सकता है व कोई भी व्यक्ति पहन सकता है | इसीलिए हम आपको बताते है की अगर आप भी रुद्राक्ष पहनने चाह रहे है तो कैसे पहचानेंगे की यह रुद्राक्ष असली है या नकली ? इसके बारे में जानकारी पाने के लिए आप यहाँ से जानकारी पा सकते है |
यहाँ भी देखे : रुद्राक्ष कैसे धारण करे
असली रुद्राक्ष की पहचान क्या है
- उबलते हुए पानी में रुद्राक्ष को डाल दे अगर रुद्राक्ष नकली होगा और जोड़कर बनाया होगा तो निश्चित ही वह फट जायेगा अगर उसे कुछ नहीं होता तो इसका मतलब की रुद्राक्ष असली है |
- रुद्राक्ष को ऊपर की तरफ से देखे अगर वह उसके ऊपर के पत्थर दोनों बराबर हो तो समझ जाइये की रुद्राक्ष नकली है |
- रुद्राक्ष के अंदर सुई चुबोये अगर उसके अंदर रेशे निकलते है तो निश्चित ही वह असली है अगर रेशे नहीं निकलते तो वह नकली है |
- रुद्राक्ष को सरसो के तेल में डाले अगर उसका कलर अपने प्राकृतिक कलर से गहरा हो जाता है तो रुद्राक्ष असली है अगर नहीं हो तो समझिये की वह नकली है |
- सरसो के तेल में रुद्राक्ष डाल कर उसको गरम करिये अगर रुद्राक्ष असली होगा तो चमक जायेगा और नकली होगा तो खराब हो जायेगा |
यहाँ भी देखे : सुख समृद्धि के उपाय इन हिंदी – समाधान, टोटके व मंत्र
कैसे जाने रुद्राक्ष असली है या नकली
- रुद्राक्ष को जल में डालिये अगर वह डूब जाता है तो वह असली है अन्यथा नकली है |
- रुद्राक्ष के नीचे एक ताँबे का टुकड़ा लगाए व रुद्राक्ष के ऊपर से भी एक ताँबे का टुकड़ा लगाए और उसे ऊपर से दबा दे अगर रुद्राक्ष असली होगा तो हिलने लग जाता है अथवा नकली होगा तो ऐसे हो रहेगा |
- ज्यादातर रुद्राक्ष की मालाये बेर की गुठली से बनायीं जाती है वह लोग बेर की गुठली पर रंग चढ़ा कर उसे रुद्राक्ष जैसा कर देते है |
- अगर आप किसी धार्मिक स्थल पर जाते है और वहां आपको सस्ते में रुद्राक्ष दिए जाते है तो वह नकली रुद्राक्ष होता है क्योकि रुद्राक्ष से जितने कम मुख होते है वह उतना ही ज्यादा महंगा होता है | उसी तरह एक मुखी रुद्राक्ष सबसे महंगा होता है अगर कोई आपको वह सस्ते में दे तो उसकी अच्छी तरह से परख कर ही उसे ले |
- तेज़ धुप में रुद्राक्ष को काफी देर तक रखे अगर वह रुद्राक्ष टूट जाता है तो समझिये की वह नकली है अगर वैसे ही रहता है तो असली है |
Contents
