Aadhaar Card Ko EPF Account Se Link Kaise Kare : भारत सरकार ने आधार कार्ड को आपके हर तरह के सरकारी कामो में अनिवार्य कर दिया है इसीलिए अब आपको आधार कार्ड को आपके PF खाते से लिंक करना भी अनिवार्य हो गया है | वैसे PF खता हर व्यक्ति का नहीं होता यह केवल या तो प्राइवेट जॉब या सरकारी जॉब वालो के लिए होता है जिनका उनकी सैलरी में से प्रोविडेंट फण्ड कटता है | अगर अपने अभी तक अपना पीएफ खाता अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया तो आप नीचे बताई गयी जानकारी के अनुसार आराम से आज ही लिंक करे |
यह भी देखे : आधार कार्ड खो गया है
एपफ आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन
EPF Aadhaar Card Ragistration : आधार कार्ड लगभग आपके हर तरह के सरकारी या गैर सरकारी कामो में काम आता है उसी तरह अब यह सभी कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य हो चुका है जिन कर्मचारियों का पीएफ कटता है उन कर्मचारियों को अपने पीएफ कहते से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है | इसके लिए पहले आपको अपने आधार कार्ड को अपने पीएफ अकाउंट से लिंक करने के लिए रजिस्टर्ड करना पड़ता है |
यह भी देखे : Lokvani Jan Seva Kendra Registration
एपफ आधार लिंक ऑनलाइन
EPF Aadhaar Link Online : अब आप अपना अपने आधार कार्ड को अपने पीएफ खाते को घर बैठे ही लिंक कर सकते है इसके लिए आपको पीएफ ऑफिस में या कही और जाने की आवश्यकता नहीं है | आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आराम से ऑनलइन लिंक कर पाएंगे :
- सबसे पहले आपको ईपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट को अपने कंप्यूटर में ओपन करना है इसके लिए आप डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक कर सकते है : EPF
- उसमे आपका UAN नंबर और पासवर्ड माँगा जायेगा |
- आपको दोनों फिल करके Sign In करना है |
- उसके बाद नेक्स्ट पेज पर आपको Manage पर क्लिक करके KYC के ऑप्शन को ओपन करना होगा |
- जब आप KYC पे क्लिक करेंगे तो उसके बाद आपके सामने ADD KYC में कई ऑप्शन आयेंगे जैसे Bank, PAN details, Aadhaar, Passport, Driving License, Election Card, Ration Card या National Population Ragister |
- इनमे से आपको आधार कार्ड वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा |
- उसमे आपको Document Number में आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Name as per Document में आधार कार्ड वाला नाम डाल देना है |
- उसके बाद आप Save पर क्लिक कर दे |
- जब आप यह स्टेप्स पूरा कर देते है तो उसके बाद लगभग 10 से 15 दिन का और इंतज़ार करना होगा इन दिनों के बीच में आपका आधार कार्ड आपके UAN नंबर द्वारा पीएफ खाते से लिंक हो जायेगा |
Contents
