प्रेरणा (Motivation)

6 ऐसे बहाने जो हमें सफल नहीं होने देते

6 Aise Bahaane Jo Hame Safal Nahi Hone Dete : अपनी ज़िन्दगी में हर व्यक्ति चाहता है की वह एक सफल व्यक्ति बने लोग उसे जाने की वह एक सफल व्यक्ति है और उसे उसके द्वारा किये गए हर काम में सफलता मिले | लेकिन सफलता पाना इतना आसान नहीं होता क्योकि अक्सर सफलता के पीछे भागते-2 हम बहुत आगे निकल आते है या पीछे रह जाते है | इसके अलावा हमारे इस जीवन में कुछ ऐसे भी कार्य होते है जिसकी अगर वह व्यक्ति न करे तो वह एक सफल व्यक्ति बन सकता है इसीलिए हम आपको बताते है की वो क्या कारण है जिसकी वजह से एक इंसान सफल नहीं हो पता ऐसे कौनसे बहाने है जी इंसान के बीच उसकी सफलता को रोके रखते है ? इस जानकारी के लिए आप नीचे बताई गयी जानकारी को पढ़ सकते है |

यह भी देखे : सफल लोगों की अनमोल आदतें

सफल होना है तो बहानों के जाल को तोड़ दो

1. अभी मेरे पास टाइम नहीं है, बाद में करूँगा

आपने अक्सर देखा होगा की हमारे हम अपने ज्यादातर कामो को यह कह कर ही टाल देते है की अभी मेरे पास टाइम नहीं है बाद में करूँगा | आप जानते ही होंगे बाद का मतलब तो पता नहीं कब आता है इसीलिए जो भी काम आपको जब मिले उसी समय पर करना चाहिए वही आपके लिए उचित रहता है |

2. मैं इसे नहीं कर सकता या ये मेरे से नहीं होगा

बहुत कम लोग होते है जो की रिस्क लेते है या बहुत कम लोग होते है जो की कठिन कार्यो को करने में इंट्रस्टेड होते है इसीलिए काम कही कितना भी कठिन क्यों न हो जब तक हम उस काम को करने की सोचेंगे नहीं तब तक हम उस कार्य को कर भी नहीं सकते इसीलिए ज्यादातर लोग यही बोलते है की यह काम मेरे बस का नहीं है सीलिये वह लोग अपनी सक्सेस से दूर चले जाते है |

3. मैं बहुत कुछ करना चाहता हौं लेकिन सही टाइम आने पर करूँगा

बाद में हर काम को करने की आदत तो हर किसी की होती है लेकिन कुछ लोग ये भी बहाने बनाते है की यह कार्य करने का सही टाइम नहीं है मैं इस काम को सही टाइम आने पर करूँगा | इसीलिए अगर आप भी इस बहाने को लगाते झहै और कामो से बचते है तो यह सब करना बंद कर दीजिये और जो काम जिस टाइम पर मिले उसी टाइम को अच्छा अवसर मानकर काम कीजिये निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी |

सफल होना है तो बहानों के जाल को तोड़ दो

यह भी देखे : जीवन में सही निर्णय कैसे लें

4. मेरी तो किस्मत ही खराब है

कई लोग किसी बड़े काम में या ज्यादा रिस्क वाले काम में हाथ डालने से इसीलिए भी कतराते है क्योकि वह सोचते है की उनकी तो किस्मत ही खराब है | अगर वह उस काम को करते है तो निश्चित ही उन्हें असफलता मिलेगी ये वो लोग होते है जो की पहले ही हार मान लेते है इसीलिए आपको हार नहीं माननी है बस उस काम को करना है बाकि असफल होना तो बाद की बात है की आप असफल होंगे या सफल होंगे | अगर आप असफल हो गए तो एक अनुभव मिल जाएगा अगर आप सफल हो गए तो इतिहास रच देंगे |

5. लोग क्या सोचेंगे ?

हमारे समाज की सबसे बड़ी कमजोरी हर वर्ग के लोगो के केवल यही है की सभी लोग यही सोचते है की लोग क्या सोचेंगे ? इसीलिए वह अपने बहुत से कामो में हाथ डालने से कतराते है | हमारी सोच होती है की अगर मैं इस काम में असफल हो गया तो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे जो डर आज तक ना जाने कितने लोगो को सफल होने से रोके बैठा हुआ है |

6. मुझे इस काम के बारे में कुछ पता नहीं है |

ये अच्छी बात है की जिस काम में आपको जानकारी न हो उस काम को नहीं करना चाहिए लेकिन अगर कोई ऐसा अवसर आता है की आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो की आपको नहीं आता तो उस काम को यह कर मत टालिए की मुझे इस काम के बारे में कुछ पता नहीं है और मैं इसे नहीं कर सकता हूँ | क्योकि अक्सर लोग ज्यादातर काम पहली बार ही करते है इसीलिए पहली बार आपको तरय करना आप जरूर सफल होंगे |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top