Steve Jobs Ke Anmol Vichar : स्टीव जॉब्स जो की दुनिया की जानी मानी टॉप कंपनियों में से एक एप्पल के निर्माता है उन्ही की वजह से एप्पल कंपनी ने इतनी तरक्की की स्टीव जॉब्स की वजह से ही की थी | उनका व्यक्तित्व बहुत प्रेरणादायक व्यक्तित्व था यदि आप उनके बारे में पढ़ते है तो आपको बहुत मोटिवेशन मिलता है जिसकी मदद से आप अपने कार्यो को सफलतापूर्वक कर सकते है | इस पोस्ट द्वारा हम आपको स्टीव जॉब्स द्वारा कहे गए कुछ कथन के बारे में बताते है जिनको पढ़ कर आप उनके बारे में काफी कुछ जान सकते है |
यहाँ भी देखे : रतन टाटा के अनमोल विचार
स्टीव जॉब्स के प्रेरक विचार
Steve Jobs Ke Prerak Vichar : दुनिया के जाने माने उद्योगपति स्टीव जॉब्स के प्रेरणादायक विचारो के बारे में जानने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए इन विचारो को पढ़ सकते है और इनकी मदद से आप उनके बारे में काफी कुछ जान सकते है :
1. हर किसी के पास विवेक होता है और ये वर्तमान में उन क्षणों में से होता है जिससे हमारा भविष्य प्रभावित होता है।
2. हम यहाँ पर ब्रह्माण्ड में सेंध लगाने के लिए है अन्यथा हम यहाँ पर क्यों है।
3. सबसे महत्वपूर्ण, अपने दिल और अंतर्ज्ञान का उपयोग करने का साहस करो। वे किसी तरह पहले से ही जानते है की तुम सच में क्या बनना चाहते हो। बाकी सब गौण है।
4. आप पहले से ही निर्वस्त्र हैं और कुछ खोने के लिए है ही नहीं। इसलिए ऐसी कोई भी वजह नहीं है कि आप अपने दिल की नहीं सुनें।
5. संसार आपको तभी पहचान सकेगा जब आप संसार को अपनी क्षमताओं से परिचय करायेंगे।
6. समाधिस्थल में सबसे अमीर आदमी बनने से मुझे कोई मतलब नहीं है। मैं रात में अपने बिस्तर पर जाने से पहले ये कहूँ कि आज हमने कुछ आश्चर्यजनक किया है ये मेरे लिए महत्वपूर्ण है।
7. कुछ विचारों और चीज़ों का जोड़ना है। जब आप किसी रचनात्मक व्यक्ति से पूछेंगे कि उसने ये कैसे किया है तो वो स्वयं को दोषी महसूस करेगा, क्योंकि वो उसने वास्तव में किया ही नहीं है। उसने बस कुछ देखा और वो उसके समक्ष जाहिर हो गया।
8. ये मेरे मंत्रों में से एक है कि ध्यान केन्द्रित करो और सरल रहो। सरल भी जटिल से ज़्यादा दृढ़ हो सकता है।
9. किसी खास समुदाय को ध्यान में रखकर उत्पादों के डिजाइन करना बेहद मुश्किल होता है, क्यूंकि बहुत से लोग नहीं जानते कि वे क्या चाहते है जब तक आप उन्हें दिखायेंगे नहीं|
10. यदि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन असफल हो गया तो भी अच्छा है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो दिया।
यहाँ भी देखे : शिव खेड़ा के अनमोल विचार
प्रेरक पंक्तियाँ
Prerak Panktiyan : स्टीव जॉब्स द्वारा कही गयी यह कुछ प्रेरक पंक्तियाँ है जो की आपके लिए फायदेमंद होती है इन्हे जानने के लिए आप हमारी इस जानकारी को पढ़ सकते है :
11. आपको जिन्दगी में बहुत सारी चीजें करने पड़ती हैं, फिर भी अभी-अभी हमने किसी कार्य को करने का मानस बनाया है, तो हमें उस कार्य को महान बनाना चाहिए।
12. आपको किसी चीज़ में विश्वास करना चाहिए। आपका साहस, संभावना, भाग्य, नसीब, जीवन, ऊर्जा या कर्म जिनमें भी आप चाहें। ये दृष्टिकोण आपको कभी गिरने नहीं देगा और जि़न्दगी में अनेंको विभिन्नतायें प्रदान करेगा।
13. आपको अपनी सोच को साफ और सरल बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। मेहनत से मिली ऐसी सोच परिणाम के लिए बड़ा मूल्य रखती है क्योंकि इसे पाकर आप पर्वत को भी हिला सकते हैं।
14. आपके चारों ओर सब-कुछ जिसे आपसे कम होनहार लोगों ने बनाया है, आप इसको जीवन कहते हैं, आप इसे बदल सकते हैं, आप इसे प्रेरित कर सकते हैं, आप खुद चीजों का निर्माण कर सकते हैं, जिनका उपयोग दूसरें लोग कर सकते हैं।
15. कई सालो तक दिलचस्प विचारो और नई प्रौघोगिकी की खोज करने के बाद, एक कम्पनी में परिवर्तित करने में सालो का समय लगता है, ये सारा करने में बहुत ज्यादा अनुशासन की जरुरत होती है।
16. यदि आपकी नजर लाभ पर रहेगी तो आपका ध्यान उत्पाद की गुणवत्ता से हट जायेगा, लेकिन यदि आप एक अच्छा उत्पाद बनाने पर ध्यान लगाओगे तो लाभ अपने आप आपका अनुसरण करेगा।
17. मैं सहमत हूँ कि वो जि़द (हठ) ही है जो सफल उद्यमी और असफल लोगों को पृथक करती है।
18. यदि आप किसी चीज़ से प्रेम नहीं करते तो आप अतिरिक्त मील तक नहीं जायेंगे, सप्ताह के अंत में अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे और वर्तमान स्थिति को चुनौती नहीं देंगे।
19. मैं सोचता हूँ कि यदि आप कुछ कर रहे हैं और वो अच्छा हो जाता है तो आपको इस कार्य पर अधिक विचार करने की बजाए कुछ और आश्चर्यजनक करना चाहिए। अगले कार्य के लिए विचार कीजिए।
20. मैं नकल कर उत्पाद (प्रोडक्ट) बनाने की बजाय अपने दृष्टिकोण के उत्पाद पर दाव लगाना ज्यादा पसंद करूँगा।
यहाँ भी देखे : अरबपति लोगों के 20 प्रेरणादायक विचार
सक्सेस टिप्स
Success Tips : स्टीव जॉब्स ने अपने यह कथन लोगो को मोटीवेट करने के लिए बनाये है जिनको पढ़ कर आप अपने जीवन में सक्सेस की राह को आसान बना सकते है :
21. मैं उच्च शिक्षा के मूल्य को खारिज नहीं कर रहा हूँ मैं बस यही कहना चाहता हूँ कि सृजनात्मकता अनुभव की कीमत पर आती है।
22. मैं अपने जीवन को एक पेशा नहीं मानता। मैं कर्म में विश्वास रखता हूं। मैं परिस्थितियों से शिक्षा लेता हूं। यह पेशा या नौकरी नहीं है यह तो जीवन का सार है।
23. मुझे लगता है कि हम मजे कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे ग्राहकों को वास्तव में हमारे उत्पाद पसंद है और हम हमेंशा बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।
24. दुनिया में सनकी, नालायक, विद्रोही, मुसीबत खड़ी करने वाले, स्थिति से बेमेल लोग हैं। जिनका नजरिया अलग होता है। ऐसे लोग चीजों को बदलते हैं। उन्होंने मानव सभ्यता को आगे बढाया है। कुछ लोग जिन्हें सनकी पागल समझते हैं, हमें वो बहुत प्रतिभावान लगेंगे।
25. डिजाइन बस यह नही है कि बस यह कैसा दिखता है और कैसा लगता है। डिजाइन का मतलब यह है कि यह काम कैसे करता है।
26. गुणवता में विश्वास कीजिए| कई कम्पनियों ने छंटनी का फैसला किया जो शायद उनके लिए सही हो लेकिन हमने अलग रह चुनी – हमारा विश्वास है कि अगर हम Customers के सामने बेहतरीन Products रखेंगे तो वे अपना पर्स खोलते रहेंगे|
27. कोई भी मरना नहीं चाहता है। वे लोग जो स्वर्ग जाने की इच्छा रखते हैं, वो भी नहीं मरना चाहते हैं। लेकिन मौत से कभी कोई बच नहीं सका है। मृत्यु जिन्दगी का श्रेष्ठ अविष्कार है। ये जीवन को परिवर्तित करने का माध्यम है जो पुराने को मिटाकर नए की राह दिखता है।
28. कोई Problem आने पर पूराने लोग पूंछते हैं यह क्या है? जबकि साहसी लड़के पूछते हैं हम इसके साथ क्या कर सकते हैं?
29. आप द्वारा चयनित कार्य में ऐसा कुछ होना जरूरी है जिसके लिए आप में जूनून सवार हो अन्यथा आपमें उसे सिद्दत(पूर्ण लगन) से करने की दृढ़ता नही रहेगी।
30. आप जिस समस्या का हल चाहते हो और अगर उसका समाधान मिल गया हो, तब केवल समाधान बताना गलत है, उस समस्या को भी साथ में स्पष्ट करना जरूरी है।
Contents
