Santan Prapti Ke Upay Va Tarike : अपने विवाह के बाद हर व्यक्ति चाहता है की उसके संतान हो लेकिन किसी कारणवश दोषपूर्ण होने की वजह से उन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है | संसार में हमारे पास चाहे जितने भी सुख हो लेकिन अगर संतान सुख नहीं हो तो कोई भी सुख नहीं होता | जिसके लिए कई प्रकार के टोटके व उपाय होते है जो आपको करने होते है जिनकी मदद से आप आराम से संतान की प्राप्ति की ख़ुशी आप पा सकते है जाने वह क्या उपाय है जिन उपायों से आप संतान सुख भोग सकते है |
यह भी देखे : वास्तु दोष निवारण के कुछ सरल उपाय
पुत्र प्राप्ति का अचूक मंत्र
अगर आप आपको संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा बताये गे इन मंत्रो का जाप करे जिसके फलस्वरूप आपको संतान प्राप्ति अवश्य होती है :
1. ओऽम् नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः।
2. ओऽम क्लीं गोपाल वेषघाटाय वासुदेवाय हूं फट् स्वाहा।
3. ओऽम नमः शक्तिरूपाय मम् गृहे पुत्रं कुरू कुरू स्वाहा।
4. ओऽम् हीं श्रीं क्लीं ग्लौं।
5. देवकी सुत गोविन्द वासुदेवाय जगत्पते। देहिं ये तनयं कृबज त्यामहं शरणंगत।
यह भी देखे : कालसर्प दोष दूर करने के उपाय
संतान बाधा का निवारण
- अपने शयन कक्ष में अपने बेड या पलंग के नीचे तांबे से बानी हुई प्लेट को रखे |
- घर के अंदर बरसात का जल बोतल में भर कर रख ले |
- मंगलवार के दिन हनुमान पूजा के बाद हनुमान जी के पैरो से नमक छुला कर उसे स्त्री की कमर में बाँध देना चाहिए |
- पलंग अथवा चारपाई के चारो पैरो में ताम्बे की कील ठोक देनी चाहिए |
- संतान प्राप्ति के लिए चतुर्थी के दिन चाँदी खरीद कर उसे धारण करना चाहिए |
- स्नान करते समय उसमे कूट का प्रयोग करना चाहिए |
- गुरुवार के दिन केसर ओर चन्दन का तिलक लगाए व गुरु मंदिर में पीली हल्दी व पीला चन्दन दान करना चाहिए |
- इत्र, दही, चन्दन एवं सुघंदित सफ़ेद फूल सफ़ेद कपडे में रख कर कृष्णा मंदिर में दान करे |
संतान प्राप्ति के उपाय इन लाल किताब
- लाल किताब के अनुसार अगर आप गणेश उपासना करते है तो उसकी मदद से आपको संतान की प्राप्ति जरूर हो जाती है |
- राहु अशुभ होने की दशा में संतान के जन्म से पूर्व ही जौ का पानी बोतल में बंद कर के रख ले जिससे की संतान सुख में कोई कमी नहीं होगी |
- हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए तथा चने का भोग लगाना चाहिए और बंदरो को फल खिलाना चाहिए |
- मीठी रोटियों को तंदूर में लगवा कर कुत्ते को खिलाये |
- बच्चे के जन्म से पूर्व बर्तन में दूध व दुसरे बर्तन में खांड स्त्री का हाथ लगाकर रख ले। बच्चा बिना किसी भय के आराम से होगा । बाद में बर्तन समेत दोनों वस्तुए धर्मस्थल में दे दे .अधिक प्रयोग में आने वाले बर्तन से लाभ अधिक रहेगा।
यह भी देखे : शत्रु निवारण के उपाय
पुत्र प्राप्ति के तरीके
- शुक्रवार के दिन दूध वाले जल से स्नान करना चाहिए |
- शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई वस्तुए शनि मंदिर में दान करे |
- काले तिलो को जमीन में गाड़ दे |
- संतान प्राप्ति के लिए शनिदेव के मंदिर में 10 बादाम दान करे जिसमे से 5 बादाम घर में लाकर रख ले और बाद में उन बादमो को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दे |
- लोहे की अंगूठी दाएं हाथ की ऊँगली में धारण करे |
- आपको अपनी पत्नी से दुबारा से शुभ मुहूर्त में शादी कर लेनी चाहिए |
- गरीबो को बुधवार के दिन कम्बल व मसूर की दाल दान करे |
- मंगलवार के दिन दोपहर के समय शीशे की अंगूठी गौ मूत्र में धोकर दाए हाँथ की कनिष्ठिका उंगली में धारण करे |
Contents
