धार्मिक (आस्था)

शनि दोष निवारण के उपाय व टोटके

Shani Dosh Nivaran Ke Upay Va Totke : न्यायप्रिय देवता शनिदेव है है जिन्हे एक क्रूर ग्रहो में शुमार किया जाता है जिनकी टेढ़ी नज़र जिस व्यक्ति पर पड़ती है उसका बुरा होने से कोई नहीं रोक सकता | शनिदेव मनुष्यो को उनके कर्मो का फल देते है और यह शक्ति उन्हें भगवान् शिव से प्राप्त हुई थी इसीलिए उन्हें कर्म फल दाता शनि भी कहा जाता है | अगर किसी की कुंडली पर शनि का गलत प्रभाव होता है तो उसके लिए उसका जीवन बहुत कष्टदायक होता है इसीलिए हम आपको शनिदोष को दूर करने के उपायों के बारे में बताते है जिन उपायों की मदद से आप शनिदेव की बुरी नज़र के प्रभाव और प्रकोप से बचाव कर सकते है |

यह भी देखे : शत्रु निवारण के उपाय

शनि को खुश करने के उपाय

ShaniKo Khush Karne Ke Upay : शनिदेव की टेढ़ी नज़र हमारी कुंडली के इन 12 भावो में होती है इसीलिए आपके जिस भाव में यह शनिदोष हो आपको शनि को खुश करने के लिए उस भाव के मुताबिक ही यह सब उपाय करने होते है :

प्रथम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. दूध अथवा दही का तिलक अपने ललाट पर लगाना चाहिए |
  2. शनिवार के दिन तेल से बने पदार्थ न खाये और न ही शरीर पर लगाए |
  3. तांबे धातु के चार साँप शनिवार के दिन नदी में प्रवाहित करे।
  4. शनिवार वाले दिन शनिदेव या हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपने किये हुए पापो की खसम याचना मांगे |
  5. जब भी आपको समय मिले शनि दोष निवारण मंत्र का जाप करे।

दूसरे भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. इस भाव के दोष वाले व्यक्ति को शराब व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए |
  2. साँपो को दूध पिलाना चाहिए और उन्हें मारना नहीं चाहिए |
  3. अपने घर में दो रंग वाली गाय या भैंस को ना पाले |
  4. दूध अथवा दही का तिलक अपने ललाट पर लगाना चाहिए |
  5. शनिवार के दिन सरसो के तेल का दान करना चाहिए |
  6. शनिवार के दिन मछलियों को आटा डालना चाहिए |
  7. सोने से पहले दूध न पिए |
  8. शनिवार के दिन सिर पर तेल न लगाएं।

तीसरे भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. आपके घर के दक्षिण दिशा की तरफ होने वाले दरवाज़े को बंद करवा दे |
  2. शनि चालीसा को पढ़ना चाहिए |
  3. शराब और मांस का त्याग करे |
  4. शनि यंत्र धारण करें।
  5. अपने घर में सबसे आखिर में एक अँधेरा कमरा बनवाये |
  6. कला कुत्त्ता पलना चाहिए |
  7. घर के नादर हैंडपंप नहीं लगवाए यदि हो तो उसे हटा दे |

यह भी देखे : कालसर्प दोष दूर करने के उपाय

शनि शान्ति के उपाय

चतुर्थ भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. रात को दूध नहीं पीना चाहिए |
  2. पराई स्त्री से अवैध संबंध न बनाएँ।
  3. कौवों को दना खिलाने चाहिए |
  4. सांप को दूध पिलाना चाहिए |
  5. काली भैंस पालनी चाहिए |
  6. कच्चा दूध शनिवार के दिन कुएं में डालना चाहिए |
  7. एक बोतल शराब को नदी में बहा देना चाहिए |

पंचम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. पुत्र के जन्मदिन पर नमकीन वस्तुएं बांटे, मिठाई नहीं।
  2. माँस अथवा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए |
  3. काला कुत्ता पालें और उसकी सेवा करे |
  4. शनि यन्त्र धारण करना चाहिए |
  5. हर शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए |
  6. शनिवार के दिन अपने भार के दसवें हिस्से के बराबर वजन करके, बादाम नदी में प्रवाहित करने का कार्य करें।

छठवे भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. चमड़े से बानी हुई वस्तुओ का प्रयोग बिल्कुल भी न करे |
  2. शनिदेव के दिन शनिवार का व्रत रखे |
  3. चार नारियल को बहते हुए पवित्र जल में बहा देना चाहिए |
  4. हर शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए |
  5. शनि यंत्र धारण करें।

शनि को खुश करने के उपाय

शनि का उपाय

सप्तम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. पराई स्त्री से किसी भी प्रकार का कोई अवैध समबन्ध नहीं बनाये |
  2. शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए |
  3. शनि यंत्र धारण करना चाहिए |
  4. मिट्टी के पात्र में शहद भरकर खेत या बगीचे में मिटटी के भीतर दबा दे |
  5. घोड़े की नाल से बना हुआ शनि देव का छल्ला धारण करे |

अष्टम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. गले में चाँदी की चेन धारण करें।
  2. माँस अथवा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए |
  3. शनिवार के दिन आठ किलो उड़द बहती नदी में प्रवाहित करें। उड़द काले कपड़े में बांध कर ले जाएँ और बंधन खोल कर ही प्रबहित करें।
  4. सोमवार के दिन चावल का दान करे |
  5. काला कुत्ता पीला तथा उसकी सेवा करे यानि उसका ध्यान रखे |

नवम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. अपनी जेब में हमेशा पीले रंग का रुमाल रखे |
  2. साबुत मूंग को मिट्टी के बर्तन में भरकर नदी में प्रवाहित करना चाहिए |
  3. साव 6 रत्ती का पुखराज गुरुवार को धारण करें।
  4. शनिवार के दिन कच्चा दूध कुएं में डालें।
  5. हर शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए |
  6. शनिवार के दिन मछलियों को आटा डाले।

यह भी देखे : वास्तु दोष निवारण के कुछ सरल उपाय

शनि के टोटके

दशम भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. अपनी जेब में हमेशा पीले रंग का रुमाल रखे |
  2. आप अपने कमरे के पर्दे , बिस्तर का कवर , दीवारों का रंग आदि पीला रंग की करवाए यह आप के लिए उत्तम रहेगा।
  3. गुरूवार के दिन पीले लड्डू बांटे |
  4. आपने नाम से मकान न बनवाएँ।
  5. दूध अथवा दही का तिलक अपने ललाट पर लगाना चाहिए |
  6. शनि यंत्र धारण करना चाहिए |
  7. समय मिलने पर शनि दोष निवारण मंत्र का जाप करना चाहिए |

एकादश भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. इस भाव के दोष वाले व्यक्ति को शराब व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए |
  2. मित्र के वेश मे छुपे शत्रुओ से सावधान रहें।
  3. सूर्योदय से पूर्व शराब और कड़वा तेल मुख्य दरवाजे के पास जमीन पर गिरा दे |
  4. परस्त्री गमन न करें।
  5. शनि यंत्र धारण करें।
  6. शनिवार के दिन कच्चा दूध कुएं में डालें।
  7. काले कौवों को दाना खिलाना चाहिए |

द्वादश भाव में शनि दोष दूर करने के उपाय :

  1. इस भाव वाले व्यक्ति को झूट बोलने पर दण्डित किया जाता है |
  2. इस भाव के दोष वाले व्यक्ति को शराब व मांस का सेवन नहीं करना चाहिए |
  3. चार सूखे नारियल बहते पानी में बहा देने चाहियें |
  4. शनि यंत्र धारण करें।
  5. शनिवार के दिन काले कुत्ते अथवा गाय को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाये।
  6. शनिवार को कडवे तेल , काले उड़द का दान करना चाहिए
  7. काले सांप को दूध पिलाना चाहिए |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top