मित्रो आजकल की जीवन शैली मैं हर कोई बिजी और व्यस्त हो गया है| इसी कारणवश हम अपने नज़दीकी मित्र, परिवार और अन्य लोगो से मिल नहीं पाते हैं| ऐसे में हम लोगो को शुक्रिया करना चाहिए सोशल नेटवर्किंग ऍप्स का जिन से हम फ्री में अपने जानकारों से बात कर सकते हैं| ऐसी ही सोशल नेटवर्किंग ऍप्स में सबसे मशहूर एप्प है व्हाट्सएप्प (whatsApp)| व्हाट्सएप्प की मदद से हम अपने सभी संभन्धियो से जुड़ सकते हैं| आपको यह तो पता होगा की व्हाट्सएप मोबाइल फोन पर चलता है पर क्या आपको यह पता है की आप व्हाट्सएप को अपने कंप्यूटर यानी पीसी और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं| जी हाँ मित्रों आज मैं आपको सिखाऊंगा की व्हाट्सएप्प को कंप्यूटर पर कैसे चलाएं या कंप्यूटर पर व्हाट्सएप्प कैसे इस्तेमाल करें|
व्हाट्सएप्प को कंप्यूटर पर कैसे चलाएं : आवश्यकताएँ
अपने पीसी या कंप्यूटर पर व्हाट्सएप चलाने के लिए आपको निम्न चीज़ों की आवकश्यता होगी| बस निचे दिए गए आदेशों का पालन करें और आप इससे अपने कम्प्यूटर में व्हाट्सएप्प कैसे चलाएं सीख जाएंगे | इससे पहले की आप यह प्रक्रिया शुरू करें, कृपया सुनिश्चित कर लें कि आपकी स्थापना इन निम्न आवश्यकताओं को पूरी करती हैं:
- आपको एक व्हाट्सएप का उपयोगकर्ता होना जरुरी हैं मतलब यह की आप अपने व्हाट्सएप्प यूज़ करते हों|
- आप अपने कंप्यूटर जिस पर आप WhatsApp स्थापित करना चाहते हैं उस पर गूगल क्रोम, मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स, या ओपेरा (Google Chrome, Mozilla Firefox or Opera) में से कोई भी एक होना चाहिए।
- आपके मोबाइल फ़ोन में कैमरा होना चाहिए |
व्हाट्सएप्प को कंप्यूटर पर चलाने के निर्देश :
निर्देश 1 : अपने मोबाइल का व्हट्सएप्प लेटेस्ट version से अपडेट होना चाहिए| आपके मोबाइल पर WhatsApp के न्यूनतम वर्जन 2.11.498 होना चाहिए|
निर्देश 2 : अपने मोबाइल के व्हाट्सअप का वर्तमान वर्जन जानने जाने के लिए जाएँ सेटिंग्स > हेल्प > अबाउट (Go to Settings > Help > About)
निर्देश 3 : अब अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र खोलें और सर्च करें web.whatsapp.com
निर्देश 4 : अब ऊपर बताई हुई वेबसाइट पर जाने के बाद , आप एक क्यूआर कोड (QR Code) देखेंगे, जो की स्कैन किया जाने के लिए वेट कर रहा होगा|
निर्देश 5 : अब अपना मोबाइल उठाएं और उसमे Whatsapp के अंदर जाकर Whatsapp web खोलें| इसके बाद आपके मोबाइल पर एक अनुदेश आएगा जिसमे लिखा होगा की अपने मोबाइल के कैमरा को कंप्यूटर स्क्रीन के पास ले जाएँ| बिलकुल वैसा ही करें|
निर्देश 6 : अनुदेश स्क्रीन को हटाने और QR कोड (QR Code) को स्कैन करने के लिए अपने मोबाइल पर ” ठीक है! ” (Click on Ok Got It !) पर क्लिक करें|
निर्देश 7 : शुभकामनायें…! जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा , बस इसके बाद आपके पीसी की स्क्रीन पर आप व्हाट्सएप्प देखेंगे| तो दोस्तों अब आप अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सअप चला सकते हैं|
तो यह था स्टेप बाई स्टेप व्हाट्सएप्प को कंप्यूटर पर कैसे चलाएं या कम्प्यूटर पर व्हाट्सएप्प चलाने का विवरण| ऊपर दिए गए आसान निर्देशो का पालन करके आप आसानी से पीसी पर व्हाट्सएप्प चलाएं|
Contents
