धार्मिक (आस्था)

वास्तु दोष निवारण के कुछ सरल उपाय

Vastu Dosh Nivaran Ke Kuch Saral Upay : अपने घर में घर में सुख, शांति एवं समृद्धि पाने के लिए हर व्यक्ति अपने घर का वास्तु ठीक प्रकार से रखना चाहता है | अगर किसी का वास्तु शास्त्र में किसी प्रकार का कोई दोष होता है तो उसके घर में परेशानियां, अस्वस्थता, अकारण दुःख, हानि, चिंता एवं भय आदि का निवास होता है तथा घर में सुख, शांति एवं समृद्धि नहीं होती है | इसीलिए वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताते है जो की मानव जीवन के लिए बहुत हितकारी होते है जिसकी मदद से आप अपने घर में आ रही समस्या का समाधान कर सकते है |

यह भी देखे : शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए

वास्तु दोष क्या है

Vastu Dosh : शास्त्रों के अनुसार वास्तु शास्त्र वह होता है जहाँ हम रहते है वह घर किसी न किसी तरीके से बना होता है इसीलिए उस घर की डिजाइन, घर में रखी हुई चीज़े, घर के द्वार, घर की दिशाए यह दोष इन सभी चीज़ो की वजह से होता है यानि की जब हम इन सब चीज़ो में किसी भी चीज़ को वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बनवाते तो उससे हमें परेशानी होना शुरू हो जाती है इसीलिए वास्तु शास्त्र के निवारण के लिए शास्त्रों में कई तरह के उपाय बताये जाते है जिन उपायों को हम आपको बताते है आप इन्हे नीचे बताई गयी जानकारी में पढ़ सकते है |

यह भी देखे : Mor Pankh Ke Chamatkari Upay

वास्तु दोष निवारक यंत्र

Vaastu Dosh Nivarak Yantra : वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप अपने घर में वास्तु दोष निवारक यन्त्र की स्थापना भी कर सकते है लेकिन इसके लिए आप किसी ज्योतिष सलाह अनुसार ही इसे अपने घर में लगाए जिससे हमारी घर की परेशानियां दूर हो जाती है इसमें 13 यन्त्र पाए जाते है वास्तु दोष निवारण यंत्र, शनि यंत्र, गायत्री यंत्र, महामृत्युंजय यंत्र, राहु यंत्र, महाकाली यंत्र, मंगल यंत्र, , श्री यंत्र, गणपति यंत्र, वास्तु महायंत्र, केतु यंत्र, कुबेर यंत्र व बगलामुखी यंत्र |

वास्तु दोष क्या है

घर का वास्तु दोष

Ghar Ka Vastu Dosh : घर का वास्तु दोष कैसे है ? यह हम खुद पता नहीं लगा सकते क्योकि यह दोष हमे किसी न किसी तरह से हानि पहुंचाते रहते है इसीलिए इस दोष निवारण के लिए आप हमारे बताये गए इन उपायों को अपना सकते है :

  1. घर के मुख्य दरवाजे पर किसी तरह का कोई पेड़, दीवार, खंभा, कीचड़, हैंडपम्प या मंदिर की छाया नहीं आनी चाहिए |
  2. वास्तु दोषो को दूर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगा कर शाम के समय उस पर घी का दीपक जलाना चाहिए |
  3. यदि आप प्रतिदिन गणेश जी पर हरी दूब घास चढ़ाते है तो आपका वास्तु दोष दूर हो जाता है |
  4. वास्तु दोष निवारण के लिए आप घर के उत्तरी दिशा में धातु के कछुए की मूर्ति रखनी चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती |
  5. वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर घंटियों की झालर लगानी चाहिए इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती |
  6. घर के मुख्य द्वार पर क्रिस्टल बाल लटकाने से भी वास्तु दोष दूर हो जाता है |
  7. यदि किसी व्यक्ति के घर में मुख्य द्वार के सामने सीढिया हो तो उन सीढ़ियों पर पर्दा बांध कर रखे जिससे की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती |

यह भी देखे : शत्रु निवारण के उपाय

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

Vastu Dosh Dur Karne Ke Upay : वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए इन तरीको को आजमा सकते है जिन्हे अपना कर आप आसानी से अपनी सभी परेशानियों को खत्म कर सकते है :

  1. आपको हर साल अपने घर में गृह शांति का पाठ करवाना चाहिए इससे आपका वास्तु दोष दूर रहता है |
  2. गणेश जी की पूजा दैनिक अपने घर में करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल जाती है |
  3. अपने घर की छत पर पांच कोने न बनवाये |
  4. परिवार पर संकट आ रहा है तो इसके लिए यदि आपके घर के मुख्य द्वार से चूल्हा दिखाई दे रहा है तो उसे वहां से हटा दे |
  5. यदि आपके घर में संतोष, सुख व शांति नहीं है तो इसके उपाय के लिए जब भी भोजन करे घर के पश्चिम दिशा की तरफ मुँह करके करे |
  6. वास्तु दोष को दूर करने के लिए पवित्र जल में हल्दी को हो ले तथा पान के पत्ते की सहायता से अपने ऊपर उस पानी से छिड़कांव करे जिससे की घर में लक्ष्मी का वास होता है |
  7. रात्रि में सोते समय आपको हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ मुँह रख कर सोना चाहिए जिससे की हमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी |
  8. यदि आप अपने घर के मंदिर म रोज़ पूजा करते है भगवान पर चढ़ाये जाने वाले पुष्पहार दूसरे दिन हटा देने चाहिए और रोज़ाना भगवान पर नए पुष्प चढ़ाने चाहिए |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top