Dhanteras Par Kya Kharide : धनतेरस का दिन हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है और इस दिन सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है यह एक शुभ मुहूर्त होता है की अगर आप अपने घर के लिए कुछ खरीदना चाहते है तो इस दिन खरीद सकते है | यह दिन छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है और इस दिन के साथ ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती है | इसीलिए हम आपको धनतेरस के बारे में बताते है की अगर आप इस दिन कुछ खरीदना चाहते है तो आपको क्या खरीदना चाहिए या क्या चीज़ इस दिन खरीदने से शुभ रहेगी |
when is dhanteras in 2021 date in india/dhanteras kab hai: 2021 dhanteras date 02 november 2021 के दिन पड़ रहा है |
यहाँ भी देखे : गोवत्स द्वादशी 2020 | बछ बारस
धनतेरस पर कौनसी चीजे खरीदना शुभ माना जाता है
Dhanteras par Kaunsi Cheeze Kharidna Shubh Mana Jata Hai : अगर आप धनतेरस के दिन यह 5 चीज़े खरीदते है तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है इसीलिए अगर आप जानना चाहते है की धनतेरस के दिन आपको क्या खरीदना है ? तो आप इसके बारे में जानकारी पा सकते है :
1. धातु की बनी कोई वस्तु
अगर आप धनतेरस के दिन धातु से बनी कोई वस्तु खरीदते है तो यह आपकी किस्मत के लिए अच्छा रहता है धातु की चीज़े जैसे सोना, चाँदी, लोहा या पीतल से बनी हुई वस्तु को घर लाते है तो यह शुभ माना जाता है और इससे आपकी किस्मत भी बदलने लगती है |
2. कुबेर
धनो के राजा कुबेर को कहा जाता है इसीलिए अगर आप इस दिन कुबेर की फोटो और या सिक्का घर पर लाये जिससे की आपके घर में धन की कमी नहीं होगी |
3. गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा
धनतेरस के दिन आपको गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा को घर में लाना चाहिए प्रतिमा घर में स्थापित करने के साथ ही इससे आपके घर में जीवन भर अन्न और और धन की कमी नहीं होती | इसीलिए अगर आप इस धनतेरस के दिन कुछ खरीदने की सोच रहे है तो सबसे पहले आप गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति अपने घर में लाये |
यहाँ भी देखे : रमा एकादशी व्रत कथा
धनतेरस पर क्या करे
4. शंख और सात मुखी रूद्राक्ष
दिवाली के दिन अगर आप शंख और सात मुखी रूद्राक्ष खरीदते है तो यह भी शुभ माना जाता है इसीलिए आप चाहे तो रुद्राक्ष की माला भी खरीद सकते है जो की आपके लिए लाभकारी होगा और लक्ष्मी जी आपके घर में विराजेंगी |
5. स्फटिक श्री यंत्र
स्फटिक यन्त्र के घर में प्रवेश मात्रा से ही हमारे घर में धन की कमी नहीं रहती | इसीलिए इसकी स्थापना के लिए सबसे अच्छा दिन धनतेरस ही माना जाता है इसे घर लाने मात्र से लक्ष्मी जी की कृपा आपके घर में हो जाती है और लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश करती है और दिवाली के दिन आपको इस यन्त्र की पूजा भी करनी चाहिए |
6. झाड़ू किस दिन खरीदे
धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है इस दिन झाड़ू खरीदने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है झाड़ू माँ लक्ष्मी का प्रतिक होता है इसीलिए उसके प्रवेश से घर स्वच्छ हो जाता है और लक्ष्मी जी आपके द्वार पधारती है |
7. कौड़ियां
जिस घर में कौड़ियां होती है उस घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती इसीलिए अगर आप इस दिन कौड़ियां खरीदते है तो यह बहुत शुभ माना जाता है | इस दिन कौड़ियां खरीद कर दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने के पश्चात कौड़ी को लाल कपडे में बाँध कर अपनी घर की तिजोरी में रख दे घर में धन बरसेगा |
Contents
