धार्मिक (आस्था)

जाने किस ग्रह को कौनसा रंग है पसंद

Jaane Kis Grah Ko Kaunsa Rang Hai Pasand : ग्रहो का खेल बहुत पुराना है ज्योतिष शास्त्र में करीब नौ तरह के ग्रह होते है जो की हमारे पैदा होते ही हमारी कुंडली में जुड़ जाते है जब यह हमारी कुंडली में आते है तो यह हमें शुभ फल भी देते है और कुछ अशुभ फल भी देते है इसीलिए अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी तरह का कोई ग्रह दोष रहता है तो उसका जीवन नर्क से भी बुरा कटता है लेकिन अगर वही ग्रह हमारी कुंडली में अच्छी तरह से रहते है तो हमें कई शुभ फल प्राप्त होता है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए अलग-2 प्रकार के रंगो का प्रयोग किया जाता है अगर आपकी कुंडली में किसी भी ग्रह का दोष है तो आप उस दोष को दूर करने के लिए इन रंगो का प्रयोग कर सकते है |

यह भी देखे : कालसर्प दोष दूर करने के उपाय

कुंडली के ग्रह

Kundali Ke Grah : हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहो का प्रभाव होता है यह नौ ग्रह निम्न प्रकार है सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहू, केतु जो की हमारे कुंडली में अपना-2 स्थान बना कर बैठे होते है अगर वह अपने स्थान से दूसरे स्थान पर चला जाते है तब तब आपके स्थान परिवर्तन वाले ग्रह के अनुसार राशि में दोष आ जाता है जिसके लिए हर ग्रह को अलग-2 रंग पसंद होता है जिनमे से इन ग्रहो को प्रसन्न करने के लिए आप उनके पसंदीदा रंग के कपडे पहन सकते है |

जाने किस ग्रह को कौनसा रंग है पसंद

यह भी देखे : सनातन धर्म क्या है

ग्रह दोष के अनुसार कौन-सा रंग पहने

Grah Dosh Ke Anusaar Kaun-sa Rang Pahane : हर कुंडली के ऊपर कभी न कभी कोई न कोई दोष होता अगर आपकी कुंडली में भी ग्रह दोष है तो उस ग्रह दोष को दूर करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए रंग के कपडे धारण कर सकते है जिसकी मदद से आपका वह ग्रहण दोष दूर हो जाता है :

  1. सूर्य ग्रह – सूर्य ग्रह सूर्य देवता होते है और वह तेज़ के प्रतीक होते है और तेज को लाल रंग का प्रतीक माना जाता है इसीलिए सूर्य ग्रह को खुश करने के लिए आप लाल, नारंगी, सुनहरा रंग के वस्त्र धारण करे |
  2. चंद्र ग्रह – चंद्र अपनी चांदनी के लिए विश्व विख्यात है और चांदनी हलके कलर में होती है और सबसे हल्का रंग सफ़ेद होता है इसीलिए चंद्र देवता को खुश करने के लिए आप सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर सकते है |
  3. मंगल ग्रह – इस ग्रह के दोष वाले व्यक्ति को लाल रंग शोभा देते है इसीलिए मंगल ग्रह के दोषी व्यक्ति को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए |
  4. बुध ग्रह – बुध ग्रह को खुश करने के लिए आपको हरा रंग धारण करना अति आवश्यक है बुध ग्रह को हरा रंग अति प्रिय है |
  5. गुरु ग्रह – गुरु ग्रह को देवताओ का गुरु माना जाता है और उन्हें सबसे अधिक पीला रंग भाता है इसीलिए आप गुरुवार के दिन पिले रंग के वस्त्र धारण करे |
  6. शुक्र ग्रह – शुक्र शुक्राचार्य का प्रतिनिधित्व करता है जो की असुरो के देवता के लिए प्रख्यात है इसीलिए उनके लिए आप सफ़ेद रंगो के वस्त्रो को धारण कर सकते है |
  7. शनि ग्रह – भगवान् शनि सूर्य देव के पुत्र है उनके काले होने की वजह से उनके पिता ने उन्हें त्याग दिया था इसीलिए वह काले और नीले रंग से अति प्रसन्न रहते है तो शनि के प्रभाव को दूर करने के लिए काले या नीले रंग के वस्त्रो को धारण कर सकते है |
  8. राहू ग्रह – राहू दोष वाले व्यक्ति को काला रंग प्रभावित करता है और उन्हें काले रंग के कपडे पहनना चाहिए |
  9. केतु ग्रह – केतु ग्रह को सबसे अधिक ज्यादा चितकबरा रंग पसंद होता है इसीलिए केतु के दोष वाले व्यक्ति चितकबरा रंग पसंद होता है |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top