दोस्तों आज कल चिकनगुनिया बहुत फ़ैल रहा है | यह बीमारी खतरनाक तो है ही साथ ही साथ ये आपके शरीर को तोड़ देती है | चिकनगुन्या एडिस नाम के मच्छर के काटने से होता है, यह वही मच्छर है जो की डेंगू व ज़ीका नामक बीमारियां भी फैलाता है | दोस्तों यह वायरस आजकल बहुत फ़ैल रहा है, जिसकी वजह से हर दूसरे घर में चिकनगुन्या का मरीज देखने को मिल रहा है| तो मेरे मित्रो आज मैं आपको चिकनगुन्या के लक्षण व चिकनगुनिया का इलाज कैसे करे बताऊंगा जिससे आप हेल्थी और फिट रह सकेंगे |
चिकनगुनिया के लक्षण : (Symptoms of Chikungunya)
chikanguniya के कई प्रकार के लक्षण होते हैं | आप भी जान सकते हैं की इस बिमारी के लक्षण बस निचे पढ़ें :
- इस बिमारी में सिरदर्द व शरीर का दर्द असहनीय हो जाता है जिसके कारण शरीर काम करना बंद करदेता है | इसे हमारी बॉडी के जॉइंट्स में बहुत दर्द रहता है जिसके कारण चलने फिरने तक में दिक्कत रहती है | ये जॉइंट का दर्द 7-10 दिन तक रहता है |
- त्वचा पर लाल चकत्ते आमतौर पर बुखार की शुरुआत के बाद से होता है और आमतौर पर यह त्वचा के एक फ्लैट, लाल क्षेत्र छोटे धक्कों के साथ कवर के रूप में दिखाई देंगे| ये पीठ, हाथ व पैरो पर नज़र आ सकते है |
-
थकान, थकावट और मतली चिकनगुनिया के मरीजों के लिए आम लक्षण हैं।
- तेज़ बुखार चिकनगुनिया के पहले लक्षणों में से एक है। बुखार आम तौर पर 102 डिग्री से 104 डिग्री °F (40 डिग्री सेल्सियस) से रहता है। बुखार आम तौर पर एक सप्ताह तक रहता है।
- हाथ व पैरो में सूजन भी इस बिमारी में आम बात है |
यह भी देखें : शुगर कंट्रोल कैसे करें
चिकनगुनिया के घरेलु इलाज (Home Remedies For Chikungunya)
चिकन गुनिया के लिए वैसे तो कोई प्रॉपर दवाई या इलाज नहीं है मगर आप कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं जो की बहुत असरदार है | बस निचे दिए नुस्खे व घरेलु उपायो को इस्तेमाल करके देखिये आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा |
उपाय 1: इस बिमारी का सबसे असरदार व रामबांड़ इलाज है दोस्तों नीमगिलोय यानी कि नीम पर चढ़ने वाली बेल जो होती है उसे ही नीम गिलोय कहते हैं | इसके लिए आपको उस बेल के छोटे टुकड़े करके उसको पीस के पानी में उबाल कर सुबह शाम पियें | नीम गिलोई का पाउडर भी आपको आयुर्वेदिक दुकानों पर मिल जाएगा |
उपाय 2 : तुलसी के पत्ते भी बहुत असरदार होते हैं | आपको बस इतना करना है की तुलसी की 5-6 पत्तियो को उबालकर उसे खाने के बाद पियें| 5-6 दिन तक दैनिक पियें |
उपाय 3 : नारियल पानी दोनों लिवर और चिकनगुनिया वायरस के खात्मे के लिए एक अच्छा उपाय है| इससे लिवर में पहुंचे हुए वायरस को खत्म करने के लिए विटामिन्स होते हैं | तो कोशिश कीजिये दैनिक एक नारियल पानी पियें |
उपाय 4 : गाजर खाने से भी आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी व इससे आपको जल्दी ठीक होने में मदद भी मिलेगी |
Contents
