धार्मिक (आस्था)

कृष्णा को पसंद है यह 5 चीज़े

Krishna Ko Pasand Hai Yah 5 Cheeze : भगवान श्री कृष्णा जो की भगवान विष्णु के अवतारों में से एक महान अवतार थे और नटखट लीलाये हमारा मन मोह लेती है | लेकिन क्या आप जानते है की श्री कृष्णा जी को क्या पसंद है ? अगर आप उनकी पूजा करते है तो आपको आपको किन बातो का ध्यान रखना होगा ? या फिर ऐसे क्या-2 चीज़े है जो की कृष्ण जी को पसंद आती है | अगर आप उन सभी चीज़ो से अपना मोह रखते है तो भगवान श्री कृष्णा जी की आप पर हमेशा कृपा बनी रहेगी और वह आपसे प्रसन्न रहेंगे इसीलिए हम आपको ऐसे पांच चीज़ो के बारे में बताते है जो की कृष्णा जी को अत्यंत पसंद आती है और वह इन सभी चीज़ो को हमेशा अपने पास रखते है |

यह भी देखे : राम की मृत्यु कैसे हुई

श्री कृष्ण इन चीजों से होते हैं प्रसन्न

Shri Krishna In Cheezo Se Hote Hai Prasann : भगवान श्री कृष्णा जी को किन-2 चीज़ों से अधिक लगाव है ? और क्या-2 चीज़े उन्हें पसंद आती जिन्हे वह हर समय अपने पास रखते है यह जानने के लिए नीचे बताई गयी जानकारी को पढ़ सकते है :

1. बांसुरी
अपने श्री कृष्णा को हमेशा देखा होगा की वह अपनी बांसुरी के साथ ही होते है उनके हाथ में हमेशा बांसुरी होती है और वह उस बांसुरी की मधुर ध्वनि से सभी लोगो का मन मोह लेते है | बांसुरी से मोह का कारण है जो की हमें कुछ सन्देश देती है :

  1. बांसुरी में अन्य बांस की भांति कोई गाँठ नहीं होती है इसीलिए वह यह सन्देश देती है की मनुष्य को अपने अंदर किसी तरह की कोई भी बात की गांठ नहीं बांधनी चाहिए किसी बुराई को अपने अंदर नहीं रखना चाहिए |
  2. दूसरे गुण के अनुसार मुरली बिना बजाये नहीं बजती इसीलिए इंसान को जब तक न बोलने के लिए न बोलै जाए तब तक न बोले |
  3. जब भी बांसुरी बजे जाती है उसकी ध्वनि सब लोगो को मधुरता का एहसास दिलाती है इसीलिए मनुष्य जब कभी बोले बांसुरी की तरह ही मधुर बोले |

2. गाय
हिन्दू धर्म में गायो को माता के सामान माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है और गायो से हमें पांच तरह के गुण प्राप्त होते है जो की गौ का मूत्र, गोबर, दूध, दही और घी है | अगर हम इन सभी का सेवन करते है तो हमारे अंदर के सभी पाप नष्ट हो जाते है | यही कारण है की श्री कृष्णा जी को गौ अत्यंत प्यारी है और वह उन्हें पसंद करते है |

कृष्णा को पसंद है यह 5 चीज़े

यह भी देखे : श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई

3. मोरपंख
मोरपंख भी श्री कृष्णा को अत्यंत पसंद है मोरपंख हमें ब्रह्मचर्य का सन्देश देते है क्योकि मोर अपने आंसुओ से ही अपनी संतान को जन्म देते है मोर से निकलने वाले आंसुओं को पीकर ही मोरनी अपने बच्चे को पैदा करती है | इसीलिए श्री कृष्णा इसका सन्देश देने के लिए अपने मुकुट में हमेशा मोरपंख को लगा कर रखते है |

4. माखन मिश्री
अपने देखा होगा की भगवान श्री कृष्णा को माखन और मिश्री का ही भोग लगाया जाता है क्योकि माखन मिश्री उन्हें अत्यंत पसंद आते है | बचपन में वह गोकुल की गोपियों से चुप-2 के माखन चुरा-2 कर खाते थे | माखन और मिश्री पसंद आने का एक सन्देश यह भी है की मिश्री माखन में घुल के उस कण-2 में मिठास घोल देती है उसी तरह से हमें भी अपना व्यवहार रखना चाहिए की हमारे व्यवहार से हमारे आसपास का वातावरण मिठास से भर जाये |

5. कमल से बनी वैजन्ती माला
अपने श्री कृष्णा के फोटो में देखा होगा की उनके गले में हमेशा कमल के बीजो से बनी हुई वैजन्ती माला होती है | कमल हमेशा चमकदार होता है और उसके बीज बहुत मज़बूत होते है जो की टूटते नहीं है जो की हमें सन्देश देते है की इंसान को किसी भी स्थिति में टूटना नहीं चाहिए और हमेशा चमकदार बने रहना चाहिए |

Contents

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

you can contact us on my email id: harshittandon15@gmail.com

Copyright © 2016 कैसेकरे.भारत. Bharat Swabhiman ka Sankalp!

To Top