Aatmvishwas Kavitaaye | Aatmvishwas Par Kavita – पोएम ऑन सेल्फ कॉन्फिडेंस इन हिंदी : आत्मविश्वास हम सबके लिए बहुत जरुरी होता है अगर कोई व्यक्ति अपने अंदर आत्मविश्वास रखता है तो वह व्यक्ति अपनी जीवन की सभी समस्याओ का समाधान कर सकता है तथा उसके लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं होता व वह लोग जिस भी कार्य को करते है वह उस कार्य में जरूर सफल होते है | इसीलिए अगर आप सेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं है और आप चाहते है की आप अपने अंदर आत्मविश्वास लाये तो इसके लिए हम आपको आत्मविश्वास के ऊपर कुछ बेहतरीन कविताएं बताते है जिन कविताओं को पढ़ने के लिए आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते है |
यहाँ भी देखे : बाल दिवस पर कविता
Poems On Self Confidence
पोयम्स ऑन सेल्फ कॉन्फिडेंस : अगर आप atmavishwas ki kahani के लिए कुछ बेहतरीन प्रेरक कविताएं, हिम्मत और साहस पर कविता, प्रयास पर कविता, उत्साह बढ़ाने वाली कविता, हौसला बढ़ाने वाली कविता तथा साहस की कविता यह सभी लोकप्रिय कविताएँ पढ़ सकते है :
अपने मनोबल को इतना सशक्त कर,
कठिनाई भी आने से न जाए डर।
आत्मविश्वास रहे तेरा हमसफर,
बड़े-बड़े कष्ट न डाल पाएं कोई असर।।
हौसला अपना बुलंद कर लो,
साहस व हिम्मत को संग कर लो।
निर्भय होकर आत्मविश्वास से बढ़ो,
संयम व धैर्य से सफलता की सीढ़ी चढ़ो।
जब कभी कर्तव्य के मार्ग पर,
विपत्ति व विघ्न तुम्हें सताएंगे।
जब कभी हारकर या विवश होकर,
निराशा के बादल छा जाएंगे।
हार न मानने का जज्बा तुम्हें उठाएगा,
तुम्हारा अडिग हौसला तुम्हें बढ़ाएगा।
आखिरकार देखना तुम्हारे आगे,
धरती हिल जाएगी, आसमां झुक जाएगा।
भय-विस्मय का अब अंत करो,
आते हुए दुखों को पसंद करो।
कर्म ज्यादा व बातें चंद करो,
हौसला अपना इतना बुलंद करो।
दुखों का पहाड़ टूटने पर भी,
सीना ताने खड़ा रह पाएगा।
दर्द का अंबार फूटने पर भी,
सर उठाकर सतत् चलता जाएगा।
जो अपने पक्के इरादों के आगे,
मुसीबतों के घुटने टिका जाएगा।
वही सुदृढ़ मनोबल वाला मनुष्य,
जिंदगी की यह जंग जीत पाएगा।
यहाँ भी देखे : प्रकृति पर कविता हिंदी में
आत्मविश्वास Par Kavita
आत्मविश्वास
नामुमकिन नहीं कुछ भी
इस पूरे संसार में
जो चाहे वो कर सकता
अगर आत्मविश्वास हो इंसान में
पहाड़ तोड़ रास्ता बना दे
मरूस्थल में पेड़ उगा दे
मिट्टी को सोना बना दे
चांद पर घर बसा दे
अगर आत्मविशवास हो इंसान में
जिन्दगी के सफर में
बहुत मुश्किले आते हैं
आत्मविशवास हो जिसमे
वही मंजिल पाते हैं
खुद पर ना हो विशवास तो
दुनिया क्या तुझ पर विशवास करेगा
मन में हो जज्बा तो
ईश्वर भी तुम्हारे साथ रहेगा
हार ना माननेवालो को
पर्वत भी शीश झुकाता हैं
आत्मविशवास हो जिसमे
वही आगे बढ़ जाता है
पियुष राज ,दुधानी ,दुमका |
Short Poem On Self Confidence
गौण, अतिशय गौण है, तेरे विषय में
दूसरे क्या बोलते, क्या सोचते हैं।
मुख्य है यह बात, पर, अपने विषय में
तू स्वयं क्या सोचता, क्या जानता है।
उलटा समझें लोग, समझने दे तू उनको,
बहने दे यदि बहती उलटी ही बयार है,
आज न तो कल जगत तुझे पहचानेगा ही,
अपने प्रति तू आप अगर ईमानदार है।
Lines On Self Confidence In Hindi
विश्वास भरा हो मन में,
स्फूर्ति जगे तन-मन में,
कोई कार्य नहीं इस जग में,
जो पूर्ण न हो जीवन में।
तुम हार कभी न मानो,
चाहे कितना भी मुश्किल हो।
हॅँसते-हँसते मिट जाएगा,
हर बाधा दूर गगन में।
ईश्वर भी मदत करेगा,
विश्वास रखो निज कर में।
जब भी तुम घबराओगे,
वह शक्ति भरेगा तुममें।
चुनौती यदि सामने आए,
करो मुकाबला डट के।
रहो आत्मबल से पूरित,
हर संघर्ष विजित जीवन में।।
यहाँ भी देखे : सफलता पर कविता
आत्मविश्वास कविता मराठी
लक्षात असू द्या,
मनाच्या प्रकाशात
या जगात कोणतेही काम नाही,
जीवनात जे पूर्ण नाही
आपण कधीही हार मानू नका,
ते कितीही कठीण असले तरी
हसून हसतो,
प्रत्येक अडथळा दूर गगनमध्ये आहे.
देव मदत करेल
ते खाजगीमध्ये विश्वास ठेवा
जेव्हा तुम्ही घाबरता,
तो तुला शक्ती ओढवेल
आव्हान बाहेर आले तर,
लढा द्या
स्वत: ची चिंता सह भरा,
प्रत्येक संघर्ष म्हणजे जीवन जिंकणे.
Contents
